ग्रामीणों ने पंप हाउस की मुरम्मत करवाने के लिए लगाई गुहार : गिरने की कगार पर है पंप हाउस व टैंक

by

बद्दी, 7 जून (तारा) : दून विधानसभा की सौडी पंचायत के ग्रामीणों के लिए बने पेयजल लिफ्टिंग पंप हाउस व भंडारण टैंक की हालत बिना रखरखाव व मुरम्मत न होने के चलते गिरने की कगार पर है। वर्षों से इस पंप हाउस की मुरम्मत नहीं होने से इसकी दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं,वहीं पेयजल भंडारण टैंक की छत भी क्षतिग्रस्त होने लगी है।बता दें कि जल शक्ति विभाग उपमण्डल बद्दी के अंतर्गत बैह कोलियां उठाऊ पेयजल योजना लगभग 35 वर्ष पूर्व बनाई गई थी।

समाज सेवी गुरदयाल सिंह कौण्डल ने बताया कि एक लंबे अरसे से इसकी मुरम्मत नहीं हुई है।
इस योजना के अन्तर्गत गांव छलौन्देवाली, बैह कोलियां, गोरखनाथ, टिक्कर, नवांनगर, धार कोलियां, सुंरावाली गांवों की लगभग एक हजार आबादी को पेयजल की आपूर्ति होती है,लेकिन पंप हाउस की हालात इतनी खराब है कि उसके खिडकियों दरवाजे पूरी तरह से टूटे हैं जिससे इसमें रखा सामान कभी भी चोरी हो सकता है। इसके इलावा भंडारण टैंक को छत पूर्ण रूप से टुटी होने के कारण इसमें किसी भी जानवर के गिरने का खतरा है।
स्थानीय ग्रामीण राम पाल, रामजी, रमेश कुमार, मान सिंह, राज कुमार, बीरवल, राम रतन, देव राज, बन्त, रणजीत सिंह, पतराम, दिला राम,राम प्रकाश, सावन राम, राम प्रताप, हेम राज, मनसा राम, जोगिंदर सिंह ने प्रशासन व विभाग के आला अधिकारियों से समय रहते इसकी रिपेयर करवाने की गुहार लगाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विभाग से संबंधित कार्य प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित : राजीव गांधी वन संवर्धन योजना तथा मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना बारे की गई विस्तृत चर्चा

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा स्थित मुख्य अरण्यपाल वन वृत चंबा के वैठक कक्ष में वन विभाग से संबंधित कार्य प्रगति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं पुलिस की बड़ी कामयाबी, 518.4 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ l घुमारवीं : घुमारवीं  पुलिस ने सोमवार को कीरतपुर नेरचैक मनाली फोरलेन पर नियमित गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान बलोह टोल प्लाजा के पास भारी मात्रा में 518.4 ग्राम चिटटे के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने जिला अधिकारियों के साथ विकासात्मक परियोजनाओं का किया निरीक्षण

सुल्तानपुर हेलीपोर्ट निर्माण का अधिकांश कार्य संपूर्ण शहर की वर्षों पुरानी पार्किंग समस्या के समाधान के लिए उठाए जा रहे हैं महत्वपूर्ण कदम : विधायक नीरज नैय्यर एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेल्पर के 5 पद : प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे

ऊना, 29 अगस्त – मैसर्ज़ प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी द्वारा 5 सितम्बर मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!