ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अधिकारी कार्यालय से संबंधित सभी कार्यों को आनलाईन करना सुनिश्चित करें : सचिव प्रियतु मंडल

by

प्रियतु मंडल ने पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
अधिकारियों को सभी कार्य आनलाइन करने के दिए निर्देश
ऊना, 12 मई – सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रियतु मंडल ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अधिकारी कार्यालय से संबंधित सभी कार्यों को आनलाईन करना सुनिश्चित करें। सचिव प्रियतु मंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे राजस्व प्रबंधन प्रणाली, सेवापुस्तिकाओं, पिछले पांच साल की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, सेवापुस्तिकाओं की स्कैनिंग के अतिरिक्त अन्य कार्यों को आॅनलाईन निपटाएं।
उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज अधिकारियों को भी सेवापुस्तिकाएं और पिछले पांच वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, सेवापुस्तिकाओं की स्कैनिंग, जीपीएस के द्वारा पटवारखानों में इंटरनेट की सुविधा से संबंधित सभी कार्यों को आॅनलाईन माह अगस्त तक पूर्ण करने को कहा।
बैठक के उपरांत सचिव ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा एमसी पार्क के नजदीक सोमभद्रा ब्रांड के उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी तथा हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाभार्थी सपना द्वारा स्वयं संचालित की जा रही फूड वैन का अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि सपना ने आजीविका मिशन के तहत मोबाईल फूड वैन चला रही है जिसमें वह बाजार से कम दरों पर लोगों को खाना खिलाती है जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है।
बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि सचिव महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों की अक्षरश अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जोगिन्द्र पटियाल, पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों के साथ मैस में बैठकर किया भोजन- हॉस्टल, कक्षाओं का किया निरीक्षण : शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जेएनवी ठियोग का किया औचक निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला :   उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप  बुधवार देर शाम को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उपायुक्त करीब पौने आठ बजे स्कूल परिसर में पहुंचे और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में बेटियों के लिए छात्रावास की सौगात, उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली 4.99 करोड़ की स्वीकृति

रोहित जसवाल।  हरोली, 19 जुलाई। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय में बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा हरोली स्थित प्रो. सिम्मी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब बनाने के लिए अवैध रूप से चलाई जा रही तीन भट्टियों पर कार्रवाई : 14 हजार 500 लीटर लाहन बरामद

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी अभियान पावंटा साहिब : राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान आरम्भ किया है। इसके तहत विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहल: धर्मशाला के स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिसर में खुला चाइल्ड केयर सेंटर : डीसी ने किया शुभारंभ, बोले श्रमिकों के बच्चों की देखभाल को भी बनेगा प्लान

महिला कर्मचारियों के शिशुओं को मिलेगी देखभाल की बेहतर सुविधा, स्कूल शिक्षा बोर्ड में आधुनिक आईटी सेंटर का भी किया शुभारंभ एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 25 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के...
Translate »
error: Content is protected !!