ग्राम पंचायतों के आम चुनावों के लिए वोटर सूचियों को अपडेट करने संबंधी 20, 21 और 22 अगस्त को चलाया जाएगा विशेष अभियान – जिला चुनाव अधिकारी*

by

नई वोट बनाने, कटाने या बदलने संबंधी प्राप्त किए जाएंगे आवेदन

होशियारपुर, 17 अगस्त: ग्राम पंचायतों के आम चुनाव 2024 के लिए 1 जनवरी 2023 के आधार पर तैयार की गई वोटर सूचियों को अपडेट करने के लिए जिले के सभी चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा 20, 21 और 22 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन तीन दिनों में अधिकारी गांवों में जाकर नई वोट बनाने, कटाने या बदलने संबंधी आवेदन प्राप्त करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि ग्राम पंचायतों के आम चुनावों के लिए वोटरों की योग्यता तिथि 01.01.2023 के आधार पर वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 07.01.2024 को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वोटर सूचियों संबंधी 29 दिसंबर, 2023 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त करके 5 जनवरी को उनका निपटारा किया गया और अंतिम प्रकाशन किया गया।

उन्होंने जिले में संबंधित ग्राम पंचायतों की सीमा के अंतर्गत आने वाली आम जनता से अपील की है कि वे वोट बनाने के लिए फार्म नंबर 1 वोट बनाने के लिए, फार्म नंबर 2 किसी आपत्ति/वोट हटाने के लिए और फार्म नंबर 3 दिए गए विवरण में सुधार (पते में बदलाव या पते में सुधार या कोई अन्य सुधार) के लिए उपयोग कर सकते हैं। ये फार्म सभी चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (एसडीएम्ज) के कार्यालयों में उपलब्ध हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों में जारी मुठभेड़ : जवानों ने पाकिस्तानी जैश के आतंकवादियों को घेर रखा, ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी

आतंकियो की हलचल पर भारतीय सेना की पैनी नजर एएम नाथ। जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी मिल रही है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान अक्षय कपूर पंचतत्व में विलीन : पत्नी ने दुल्हन के लिबास में अपने पति को दी अंतिम विदाई

एएम नाथ। धर्मशाला । धर्मशाला के साथ लगती ग्राम पंचायत बागनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अक्षय कपूर का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए मिली एफसीए क्लीयरेंस : बेहतर एयर कनेक्टिविटी से मिलेगा पर्यटन को बूस्ट, आपात स्थितियों में भी मिलेगी मदद

धर्मशाला, 30 अगस्त। धर्मशाला के रक्कड़ में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत पहले चरण की स्वीकृति मिल गई है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

27 परिवारों को वितरित की बकरियां , वीरेंद्र कंवर ने कृषक बकरी पालन योजना के तहत

ऊना, 24 दिसंबर: पशु पालक उद्यमिता विकास, पशु स्वास्थ्य एवं प्रबंधन ने पशुपालकों के लिए विश्राम गृह थानाकलां में आज एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती...
Translate »
error: Content is protected !!