ग्राम पंचायत कोट, बाशा, सरली तथा सानण में कलाकारों ने लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक

by
 सोलन :   प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध कलाकारों द्वारा सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट व ग्राम पंचायत बाशा तथा अर्की विधानसभा की ग्राम पंचायत सरली व ग्राम पंचायत सानण में गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृति दल के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत कोट के कदौर गांव तथा बाशा में लोगों को अवगत करवाया कि राज्य सरकार ने गत वर्ष आई आपदा में पूर्ण रूप व आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों, गौशालाओं, ढाबों आदि के पुनर्निर्माण के ‘पुनर्वास’ पहल के तहत प्रदेश के प्रभावितों ज़िलों के परिवारों को राहत राशि प्रदान की।
कलाकारों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा भी की गई। राहत पैकेज के तहत भारी वर्षा के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 07 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है।
इसी प्रकार पूजा कला मंच बाड़ीधार (सरयांज) के कलाकारों ने ग्राम पंचायत सरली तथा ग्राम पचंायत सानण के लोगों को लघु नाटिका के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हिम गंगा योजना के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि दूध आधारित अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए से हिम योजना आरम्भ की जा रही है। योजना के तहत गांवों में दूध एकत्रीकरण के बाद क्लस्टर स्टार चिलिंग पॉइंट स्थापित किए जाएंगे।
कलाकारों ने लोगों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोट कदौर की प्रधान चम्पादेवी, ग्राम पंचायत बाशा के प्रधान चन्दन ठाकुर, ग्राम पंचायत सरली के प्रधान शंकर लाल, ग्राम पंचायत कोट कदौर के उप प्रधान सतीश कुमार, ग्राम पंचायत बाशा के उप प्रधान राजेन्द्र कुमार, ग्राम पचंायत सानण के उप प्रधान पुरूषोत्तम वर्मा, वार्ड सदस्य सरली सीमा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी, वार्ड सदस्य सानण नरेश सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन पर आयोजित बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, ग्रामीण आजीविका मिशन योजनाओं पर की चर्चा

विकास कार्याें को गुणवत्तापूर्वक व निर्धारित समय में पूरा करें: नीलम ऊना 25 फरवरी: डीआरडीए के माध्यम से संचालित विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक व निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। यह निर्देश जिला परिषद्...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वोट दें कमल का फूल और प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा देखकर, राम कुमार को जिताएं : अनुराग ठाकुर

हरोली : हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पुबोवाल, बाथड़ी, हरोली बी भदसाली में आयोजित जनसभाओं को संबोधित केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की मदद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्स चोरी कर रही लग्जरी बसों पर शिकंजा, 2.69 लाख रुपए जुर्माना वसूला : आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच

ऊना :  बिना टैक्स व अन्य नियमों की अवेहलना करने वाले बस ऑपरेटरों तथा अन्य मालवाहक गाड़ियों पर परिवहन विभाग ऊना ने शिकंजा कसा है। बीती रात 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक जनगणना -हिमाचल में जल्द शुरू होगी , मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में जल्दी आर्थिक जनगणना शुरू होगी। दस साल बाद होने वाली गणना में लोगों की आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की...
Translate »
error: Content is protected !!