ग्रिफ्तार : कॉन्स्टेबल करता था कारोबारियों के अपहरण व वसूली…किन लोगों को बनाता था शिकार…जानिए

by

नई दिल्ली ।दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ ख्याला इलाके से कारोबारियों का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर 96 हजार रुपये भी वसूल लिए।

पीड़ित जब अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल को दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल आशीष वर्तमान में मध्य जिला की पुलिस लाइन में तैनात है। आशीष की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित जिले में दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिरसा का रहने वाला सागर पेशे से कारोबारी है। उसे पुरानी कार खरीदनी थी, इसलिए अपने दोस्त आरजू कुमार के साथ 2 अप्रैल की सुबह पश्चिम विहार स्थित होटल में पहुंचा। एफआईआर के अनुसार आरजू सुबह 7 बजे होटल से ख्याला स्थित मछली मार्केट चला गया। यहीं पर कार सवार चार युवकों ने उसे रोका। एक ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उसे जबरन कार में बैठा लिया।

आरोपियों ने फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी : आरजू ने बताया कि कार में बैठे शख्स एक दूसरे के नाम से बुला रहे थे। इसमें आशीष कार चला रहा था। वह लोग आरजू को लेकर सीधे होटल गए और उसके दोस्त सागर को भी जांच के नाम पर अपने साथ ले लिया।

अपहरणकर्ता दोनों दोस्तों को कार में बैठाकर इलाके में घुमाते रहे। फिर पीड़ितों के फोन और इनके पास रखे 96 हजार रुपये नकदी छीन ली। आशीष ने कहा कि वह पुलिस से है और किसी से शिकायत की तो फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज देगा। अपहर्ताओं ने मधुबन चौक के पास दोनों को नीचे उतार दिया। फिर ऑटो चालक को किराया दिया और कश्मीरी गेट उतारने को कहा, लेकिन दोनों युवक अपने होटल पहुंचे और

किसी से शिकायत की तो फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज देगा। अपहर्ताओं ने मधुबन चौक के पास दोनों को नीचे उतार दिया। फिर ऑटो चालक को किराया दिया और कश्मीरी गेट उतारने को कहा, लेकिन दोनों युवक अपने होटल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पश्चिम विहार वेस्ट थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने सिलसिलेवार तरीके से कड़ियां जोड़ीं।

सीसीटीवी फुटेज में कार के नंबर से पकड़े गए आरोपी

पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताए गए समय के आधार पर फुटेज की जांच की। इसमें अपहरण में प्रयुक्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया। यह कार दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल आशीष की थी जो अपहरण के समय चालक बना हुआ था। पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस ने आशीष को रोहिणी स्थित घर से दबोच लिया। चूंकि आरजू का अपहरण ख्याला इलाके में हुआ था, इसलिए पश्चिम विहार थाने ने आरोपी आशीष, उसकी कार और पीड़ित को संबंधित थाने में सौंप दिया। फिर आरजू की शिकायत पर अपहरण और वसूली की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आशीष के साथी कमल और टिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया।

मुखबिरों की सहायता से ड्रग्स तस्करों को निशाना

पूछताछ में मालूम हुआ है कि आशीष ड्रग्स तस्करों की मुखिबरी करने वालों के साथ मिला हुआ था। वह इन मुखबिरों की सहायता से ड्रग्स तस्करी करने वालों का अपहरण कर वसूली करता था। फिर इन्हें छोड़ देता था। बताया जाता है कि आरजू और सागर का अपहरण भी इसीलिए किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन : संसदीय कोटे से दी गई 5 लाख रुपए की ग्रांट

चंडीगढ़, 5 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झूठ के अलावा कोई योजना और आर्थि क सुधार कीपहल नहीं है मुख्यमंत्री की उपलब्धि : जयराम ठाकुर

अपने तीन साल के जश्न में तीन प्रदेशव्यापी योजना तक नहीं बता पाई सरकार और मुख्यमंत्री झूठे बयानों से नहीं प्रभावी आर्थिक सुधारो से प्रदेश की आर्थिकी होगी मजबूत एएम नाथ। शिमला : शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की और से आ गई सफाई : न कभी मिला और न ही कोई कांटेक्ट

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से यौन अपराधी जेप्री एपस्टीन के दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं. इन दस्तावेजों में कई बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही फोटो...
article-image
पंजाब

आईएएस परमपाल कौर ने दिया इस्तीफा : भाजपा की टिकट पर बठिंडा से लड़ सकती चुनाव

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी परमपाल कौर ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार हो सकती हैं। परमपाल कौर पंजाब के पूर्व मंत्री व अकाली नेता सिकंदर...
Translate »
error: Content is protected !!