ग्रीनको ने मुख्यमंत्री को 1.35 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया

by
एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ग्रीनको कंपनी के महाप्रबंधक अनूप बन्याल ने शिमला जिला के समेज में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए आज 1.35 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
इस धनराशि का उपयोग इस वर्ष मानसून में आई विनाशकारी आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिन 32 परिवारों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें दो-दो लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। आपदा के दौरान अपने प्रियजनों को खोने वाले 33 परिवारों को भी दो-दो लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। जिन पांच परिवारों के घरों को आंशिक क्षति पहुंची है, उन्हें एक-एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योगदान प्रभावित परिवारों की सहायता और उनके जीवन को फिर से संवारने के प्रयासों को संबल प्रदान करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

60 हजार मांग लिए थे श्रद्धालु का शव सड़क तक लाने के लिए : प्रशासन ने की कार्रवाई, सेक्टर मजिस्ट्रेट बदले

एएम नाथ : कुल्लू । श्रीखंड महादेव की यात्रा में हुई चंडीगढ़ के युवक की मौत मामले में अब पांच सेक्टर में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को बदला गया है। यात्रा के दौरान आई शिकायत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज नाहन की 19 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड निलंबित

एएम नाथ । नाहन : मेडिकल काॅलेज नाहन में  एक सिक्योरिटी गार्ड पर 19 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगने के बाद मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के खिलाफ जो टिप्पणी की, उस पर कायम हूं: रवनीत सिंह बिट्टू

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अपने विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी टिप्पणी पर कायम हैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा, हिमाचल, युपी समेत 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश,

हिमाचल ने बिहार व हरियाणा ने राजस्थान को हराया बीबीएन, 21 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!