ग्रेट खली टोल प्लाजा वालों से गए भिड़ : बीच सड़क पर की हाथापाई, क्या था पूरा मामला

by

लुधियाना :   पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली (असली नाम दलीप सिंह राणा) कई बार विवादों में आए हैं. जुलाई 2022 को पंजाब के लुधियाना जिले स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर उनका टोल कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वीडियो में खली और टोल कर्मचारियों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही थी. खली ने उन्हें थप्पड़ भी मारा था।

टोल प्लाजा कर्मचारियों का आरोप था कि जब खली का वाहन टोल बूथ पर पहुंचा तो उनसे पहचान पत्र या अन्य वैध दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया. कर्मचारियों के मुताबिक, इस बात पर खली नाराज हो गए और उन्होंने एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया।

कर्मचारियों का कहना है कि वे केवल अपनी ड्यूटी निभा रहे थे और निर्धारित नियमों का पालन कर रहे थे. उनका दावा है कि पहचान सत्यापित करने की सामान्य प्रोसेस के दौरान ही विवाद बढ़ गया।

खली ने लगाए गंभीर आरोप… दूसरी ओर, द ग्रेट खली ने कर्मचारियों के सभी आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि टोल प्लाजा के कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और लगातार उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद करते रहे. खली के अनुसार, कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया और कहा कि पहले फोटो खिंचवाएं, तभी वाहन को जाने दिया जाएगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फोटो से इनकार करने पर कर्मचारियों ने उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

हिमाचल प्रदेश में जन्में हैं दलीप : द ग्रेट खली’ के नाम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले दलीप सिंह राणा का जन्म हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के घिरईना गांव में हुआ था. साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर WWE में भारत का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया। पेशेवर रेसलिंग में कदम रखने से पहले वह पंजाब पुलिस में नौकरी कर चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर-कोटफातुही सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर प्रदर्शन

माहिलपुर – माहिलपुर-कोटफातुही सड़क की दयनीय हालत को लेकर इलाके के गांवों के लोगों ने भारटा गांव के पास सड़क पर ट्रैफिक जाम कर पंजाब सरकार व पीडब्ल्यूडी विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश बनाए 18 लाख से ज्यादा प्राइमरी मेंबर – बूथों पर भी अब होगा 12 सदस्यीय कमेटी का गठन

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपनी संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव किया है।  सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171...
article-image
पंजाब

डॉ. अंबेडकर जयंती को समर्पित रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्र

गढ़शंकर  :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नेतृत्व में तथा भाई घनैया जी चैरिटेबल ब्लड बैंक होशियारपुर के तकनीकी सहयोग से डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्मदिवस को समर्पित दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर प्रीमियम क्लब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘गंगा बिहार से बंगाल जाती है… पीएम मोदी ने दिल्ली से कह दी ऐसी बात, जिस पर ममता की बढ़ जाएगी टेंशन

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वॉर्टर से अगला टारगेट सेट कर दिया है. यानी अब बीजेपी का अगला मिशन है बंगाल. पीएम मोदी ने शुक्रवार को...
Translate »
error: Content is protected !!