गढ़शंकर से किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए महिलाओं का 42वा जत्था रवाना हुआ

by

गढ़शंकर – दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए महिलाओं का 42वा जत्था जनवादी महिला सभा की उपप्रधान सुभाष मट्टू की अगुवाई में गढ़शंकर से शाह जहान पुर बार्डर जाने के लिए रवाना किया गया। जत्थे को लखविंदर सिंह लक्की सच्ची सेवा सोसायटी योरप व रोकी मोला पहलवान ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जत्था एक लाख बीस हजार रुपये शाहनवाज बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को देगा जोकि सुरिंदर सिंह संघा केनेडा ने भेजा है। जत्थे में दिलजीत कौर, महिंदर कौर, राजविंदर कौर, सतविंदर कौर, मोनू मट्टू शामिल हैं। इस दौरान कुल हिंद किसान सभा के उपप्रधान कमरेड दर्शन सिंह मट्टू, कमरेड रविंद्र कुमार नीटा, चौधरी अच्छर सिंह, हरभजन सिंह अटवाल, केवल सिंह मान, गोल्डी सिंह पनाम, गोपाल सिंह थांदी, गोल्डी सिंह गोलियां, हरतिंदर सिंह मट्टू, कैप्टन करनैल सिंह, अवतार सिंह देनोवाल, रमन सिंह लाडी सच्ची सेवा सोसायटी योरप ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार खेती सुधार कानूनों को रद्द नही करती तब तक किसान आंदोलन निरंतर चलता रहेगा।
फ़ोटो….
दिल्ली बार्डर के लिए महिला जत्थे को रवाना करते हुए कमरेड दर्शन सिंह मट्टू, कमरेड रविंद्र कुमार नीटा व रमन सिंह लाडी सच्ची सेवा सोसायटी योरप।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा -समझिए कैसे : 1 नवंबर से केंद्र सरकार के 8 नए नियम होंगे प्रभावी : जिससे आपकी जेब पर कहीं पड़ेगी मार तो कहीं मिलेगी राहत

क्या आपको पता है कि आगामी 1 नवम्बर 2024 से केंद्र सरकार के 8 नए नियम प्रभावी होंगे, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। यदि नहीं तो फिर यह नोट कर लीजिए कि...
article-image
पंजाब

कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े 2 साथियों को क्रॉस-फायरिंग के बाद किया गिरफ्तार : 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

 जालंधर : जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की टीम काे बड़ी कामयाबी मिली हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े 2 साथियों को एक हॉट...
article-image
पंजाब

गमाडा केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई : मंत्री के भांजे के लुधियाना स्थित घर पर भी सर्च, 26 ठिकानों पर तलाशी और सर्वे

 मोहाली के पुडा भवन में रातभर खंगाले गए दस्तावेज, पूर्व गमाडा सीए राजीव गुप्ता के आवास पर भी कार्रवाई चंडीगढ़। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
Translate »
error: Content is protected !!