गमाडा केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई : मंत्री के भांजे के लुधियाना स्थित घर पर भी सर्च, 26 ठिकानों पर तलाशी और सर्वे

by

 मोहाली के पुडा भवन में रातभर खंगाले गए दस्तावेज, पूर्व गमाडा सीए राजीव गुप्ता के आवास पर भी कार्रवाई

चंडीगढ़। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई बुधवार को लुधियाना तक पहुंच गई। ईडी की टीम ने पंजाब के शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के भांजे अनमोल उर्फ प्रिंस के लुधियाना स्थित आवास पर तलाशी शुरू की।

मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ा मामला

अनमोल के आवास पर चल रही कार्रवाई को गमाडा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का हिस्सा बताया जा रहा है। शहरी आवास विभाग मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार में मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के पास है और गमाडा इसी विभाग के अधीन आता है।

इसी मामले में चंडीगढ़ स्थित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और गमाडा के पूर्व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राजीव गुप्ता के आवास पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है।

दिल्ली से लुधियाना तक 26 ठिकानों पर कार्रवाई

ईडी ने मंगलवार सुबह जांच शुरू करते हुए दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और लुधियाना में कुल 26 ठिकानों पर सर्च और सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी। मोहाली के फेज-8 स्थित पुडा भवन में ईडी की टीमें रातभर दस्तावेज और सरकारी रिकॉर्ड खंगालती रहीं।

गमाडा मुख्यालय के कुछ हिस्सों को जांच एजेंसी द्वारा सील किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान गमाडा से संबंधित दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

100 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लाभ की जांच

ईडी की जांच का केंद्र तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स और उससे जुड़ी कंपनियों को गमाडा की दो प्रमुख नीलामी साइटों से संबंधित मामले में कथित तौर पर दी गई वित्तीय राहत है। एजेंसी के अनुसार, इस मामले में कंपनियों को 100 क

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार की लापरवाही के कारण जगह जगह से नहर टूटी : निमिषा मेहता

गढ़शंकर 9 जूलाई : गढ़शंकर से भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने गावो में जाकर बारिश के कारण हुए नुकसान का मुआयना किया और उन्होंने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सरकार की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा फैसला- प्राइवेट ब्लड बैंकों में रक्त के लिए अधिक कीमत वसूलने की परेशानी से निपटने के लिए

नई दिल्ली : अस्पतालों और प्राइवेट ब्लड बैंकों में रक्त के लिए अधिक कीमत वसूलने की परेशानी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने प्रोसेसिंग शुल्क को छोड़कर सभी शुल्क माफ करने का फैसला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के विज़िटर टूरिस्ट और सुपर वीज़ा के बहुत अच्छे रिज़ल्ट मिल रहे : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/ गढ़शंकर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि अभी कनाडा के विज़िटर टूरिस्ट और सुपर वीज़ा के लिए अप्लाई करने का अच्छा मौका है। कंपनी को फरवरी महीने में...
Translate »
error: Content is protected !!