पंजाब सरकार दुारा किए कार्यो को घर घर तक पहुंचाने के लिए यूथ काग्रेस जन संपर्क मुहिंम चलाएगी: ढिल्लों

by

गढ़शंकर: जिला होशियारपुर के यूथ काग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ पंजाब यूथ काग्रेस के अध्यक्ष वरिंद्र ढिल्लों ने एक पैलेस में विशाल मीटिंग की और यूथ काग्रेस के समूह पदाधिकारियों को विधानसभा 2022 के चुनावों की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। मीटिंग को संबोधित करते हुए यूथ काग्रेस पंजाब के अध्यक्ष वरिंद्र ढिल्लों ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और गांव गांव जाकर युवाओ को यूथ काग्रेस के साथ जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि काग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए और जन सेवा के लिए युवा वर्ग आगे आए। उन्होंने कहा कि यूथ काग्रेस पंजाब में जनसंपर्क मुहिंम चलाई जाएगी। जिसके तहत पंजाब सरकार दुारा किए कामों को घर घर तक पहुचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 में काग्रेस की सरकार बननी तय है और अव हम सभी को मिलकर पहले से ज्यादा सीटों पर काग्रेस को जिताने के लिए दिन रात मिहनत करेगें। इस समय यूथ काग्रेस गढ़शंकर ने प्रधान कमल कटारिया के नेतृत्व में पंजाब यूथ काग्रेस के वरिंद्र ढिल्लों को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस समय जिलाध्यक्ष दमनदीप सिंह, एडवोकेट दलजीत सिंह गिलजियां, नवरिंदरजीत सिंह मान महासचिव पंजाब यूथ काग्रेस, हरजिंदर कौर चब्बेवाल, रवि बड़ैच सचिव व इंचार्ज यूथ काग्रेस, गढ़शंकर के प्रधान सरपंच कमल कटारिया, मुकेरिया के प्रधान बलविंदर ङ्क्षबदर, शाम चौरासी के प्रधान पवित्र सिंह, चब्बेवाल के प्रधान गुरप्रीत चौधरी, टाडां के प्रधान गोल्डी कल्याणपुर, उपाध्यक्ष चंदन शर्मा, सोशल मीडिया के जिला इंचार्ज लाडी गिल, मन्रपीत मनी, जीवन लाल, लीडर कटारिया, अशीश प्रभाकर, प्रणव कृपाल, हरजोत संघा आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पकिस्तान में कट्टड़पंथियों द्वारा तोड़े गए श्री परमहंस जी महाराज के मंदिर का जल्द हो पुनर्निर्माण : खन्ना

मामले का लिया संज्ञान, विदेश मंत्रालय के समक्ष खन्ना ने उठाया मुद्दा होशियारपुर, 1 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने वर्ष 2021 में कट्टड़पंथियों तथा आतंकवादियों द्वारा श्री परमहंस जी महाराज के...
article-image
पंजाब

मत का उपयोग करने के लिए आई महिलाओं को कहा आपकी वोट डल गई, गढ़शंकर के वार्ड 13 का मामला।

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में हुए नगर परिषद चुनाव में वार्ड नं 13 में मतदान करने आई दो महिलाएं पोलिंग सदस्यों से बहस करती नजर आई। उनका कहना था कि वह तो घर से...
article-image
पंजाब

Gram Panchayat Elections-2024-Polling took

Deputy Commissioner and SSP visited different polling booths District Election Officer thanked voters and polling staff for peaceful voting Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 :   Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Hoshiarpur Komal Mittal said that Panchayat elections have...
article-image
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में गाड़ी पलटने से युथ कांग्रेस के नेता की की मौत

गढ़शंकर, 2 फरवरी : गढ़शंकर से आदमपुर जाती बिस्त दोआब नहर में ऐमां जट्टां गांव के पास नहर में गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत हो गई।  मृतक की पहचान  28 वर्षीय चतिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!