घरेलू हिंसा की शिकायत आंगनवाड़ी केंद्रों में भी की जा सकती : घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 में हैं कई विशेष प्रावधान

by
महिला एवं बाल विकास विभाग ने चकमोह में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम
एएम नाथ /रोहित राणा। बिझड़ी 30 नवंबर। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के बारे में आम महिलाओं को जागरुक करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को गांव चकमोह में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने की।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, भारतीय संसद द्वारा पारित एक अधिनियम है, जिसमें महिलाओं के लिए कई विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसका मकसद, घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाना और पीड़ित महिलाओं को कानूनी मदद प्रदान करना है। यह अधिनियम 26 अक्तूबर, 2006 को लागू हुआ था।
अनिल कुमार ने बताया कि अगर किसी महिला के साथ घरेलू रिश्ते में हिंसा या गलत व्यवहार होता है, तो वह महिला आरोपी व्यक्ति की शिकायत इस अधिनियम के तहत कर सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा, निवास और तुरंत राहत प्रदान करने के लिए इस अधिनियम के तहत कई तरह के आदेश दिए जा सकते हैं।
May be an image of 9 people, train, temple and text
उन्होंने बताया कि शारीरिक हिंसा जैसे कि थप्पड़ मारना, धक्का देना और पीटना इत्यादि के अलावा यौन हिंसा, अपमान, विश्वासघात, डराना-धमकाना, किसी महिला को उसके परिवार और दोस्तों से अलग करना, उसके आने-जाने पर निगरानी रखना, उसके वित्तीय संसाधनों, रोज़गार, शिक्षा या चिकित्सा देखभाल तक पहुंच को प्रतिबंधित करना जैसे कृत्यों को भी घरेलू हिंसा ही माना जा सकता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि इस तरह के अत्याचार की शिकार महिला अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में शिकायत दर्ज करवा सकती है। शिकायत मिलते ही अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई की जाती है।
इस मौके पर जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने भी महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर हमीरपुर और संकल्प हब के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आधा किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार : चंबा-चुवाड़ी वाया जोत सडक़ पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आल्टो कार से पकड़ा नशा

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान आल्टो कार सवार दो लोगों से 556 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल किया। पुलिस ने आरोपियों के...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 27 सितंबर : शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल मुख्याध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल के नेतृत्व में तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के प्रबंधों में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया...
article-image
पंजाब

Three-Day Gurmat and Sant Sammelan

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : A three-day Gurmat and Sant Sammelan, dedicated to the 137th birth anniversary of Sant Baba Jwala Singh Harkhowal Wale, was organised at Gurdwara Santgarh in Langehri village under the leadership...
article-image
पंजाब

2,000 पुलिस टीमें रेड कर रहीं …पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ ‘ऐलान-ए-जंग’ : CM मान के आदेश पर ऑपरेशन ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ अब ‘जंग’ का ऐलान हो गया है। सीएम भगवंत मान के आदेश पर ऑपरेशन ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन का मकसद...
Translate »
error: Content is protected !!