घरोह स्कूल की पांच बेटियों का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन : विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया सम्मानित

by

एएम नाथ।  शाहपुर, 22 अक्तूबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह की पांच छात्राओं का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रतिज्ञा, खुशी शर्मा, शान्वी, आरुषि और मिलर डोल्मा को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

रैत में छात्राओं से मुलाकात के दौरान केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एक ही विद्यालय की पांच बेटियों का राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन होना पूरे शाहपुर क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है। यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के साथ-साथ विद्यालय में मिल रहे मार्गदर्शन को भी दर्शाती है। उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जूते और ट्रैक सूट उपलब्ध करवाने की कही बात

विधायक ने पांचों छात्राओं को मफलर, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका मुंह मीठा करवाया। उन्होंने छात्राओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें जूते और ट्रैक सूट उपलब्ध करवाने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सम्मान राशि में वृद्धि कर रही है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और युवा खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित होंगे।

खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की सलाह

खेलों से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए केवल सिंह पठानिया ने छात्राओं को विद्यार्थी जीवन के संस्मरण सुनाए। उन्होंने बताया कि वह स्वयं पांच बार विश्वविद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के रूप में खेल चुके हैं और टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

उन्होंने छात्राओं को खेल के साथ पढ़ाई में भी निरंतर मेहनत करने तथा अपने लक्ष्य की ओर पूरे समर्पण से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा डोगरा, डीपी करतार, मुकेश और रिशु को भी विधायक ने सम्मानित किया। एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया तथा कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े युवक और युवती

 रामपुर :  विशेष दल प्रभारी गौरव जिष्टू की अगुवार्ई में पुलिस की टीम ने एक युवक व युवती को 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस की टीम कुड़ीधार/निरथ में मौजूद था तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सराकर पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : नरेश चौहान

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला के कालीबाड़ी हाल में हिमाचल पेंशनर संयुक्त मोर्चा की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पेंशनरों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भाजपा ने ज्वाइन कराए 15.50 लाख सदस्य : देश में हासिल किया दूसरा स्थान

रोहित भदसाली। शिमला : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा कर लिया है। प्रदेश में भाजपा ने 15.50 लाख सदस्य बनाये हैं। सदस्यता अभियान में हिमाचल प्रदेश अरुणाचल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूमि और फ्लैट अफसर अब अपनी पोस्टिंग वाले स्थानों पर नहीं सकेंगे खरीद : 15 फरवरी 2016 को जारी निर्देशों को रद्द करने और 12 जनवरी 1996, 16 अगस्त 1997 और 26 सितंबर 2012 के निर्देशों को बहाल करने का निर्णय

शिमला : प्रदेश में 50 से अधिक श्रेणी के अफसर अब अपनी पोस्टिंग वाले स्थानों पर भूमि और फ्लैट नहीं खरीद सकेंगे। सरकार ने इस संबंध में 15 फरवरी 2016 को जारी निर्देशों को...
Translate »
error: Content is protected !!