घर-घर राशन स्कीम के तहत पंजाब के लोगों के राशन की सप्लाई कटौती नहीं होनी चाहिए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

by

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य के लोगों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का जायजा लिया। इसके लिए सीएम भगवंत मान  ने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम मान ने राज्य सरकार की घर-घर राशन स्कीम को लेकर कहा कि कुछ हो जाए प्रदेश के लोगों को राशन सप्लाई में कोई कटौती नहीं होनी चाहिए।

सीएम भगवंत मान का अधिकारियों को निर्देश :   इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घर-घर राशन स्कीम के तहत पंजाब के लोगों के राशन की सप्लाई कटौती नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि कुछ लोगों हैं जो सरकारी योजना को लेकर पंजाब की जनता को गुमराह करने का कोशिश कर रहे हैं। हालांकि यह बिल्कुल बेबुनियाद है। पंजाब सरकार की किसी भी स्कीम में कोई कटौती नहीं की गई है। इस योजना का सभी लाभार्थियों को इस सुविधा और राशन पूरा मिल रहा है। इसके साथ ही सीएम मान पूरे प्रदेश के सभी डिप्टी कमिश्नरों से इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट मांगी हैं।

पंजाब के परेशानियों वाले दिन गए :  सीएम मान आगे ने कहा कि अब वो दिन गए जब पंजाब में लोगों को लंबी कतारों में खड़े होकर राशन लेना पड़ता था। इसके अलावा लोगों को दुकान पर भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं है, अब लोगों को राशन के लिए अपने रोजमर्रा के काम से छुट्टी नहीं लेनी पड़ती है, क्योंकि अब उन्हें घर घर राशन स्कीम के तहत घर पर भी राशन मिल जाता है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राधा स्वामी डेरा चीफ गुरिंदर सिंह ढिल्लों और हरियाणा सीएम सैनी की मुलाकात : सियासी हलकों में एक बार हुई तेज चर्चाएं

चंडीगढ़ : राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके कैंप ऑफिस में मुलाकात की। इस मुलाकात से पंजाब में...
article-image
पंजाब , समाचार

मैली के जंगल में करोड़ो के खैर के पेड़ जड़ से उखाड़ लिए और बिना नंबरों वाले पेड़ भी काटे

मामले का खुलासा होने के बावजूद उच्चाधिकारी जिम्मेवारों को वचाने की कोशिश की जा रही, मामला अव मुख्यमंत्री के दरबार में जांच के बाद मैली जंगल में से खैर तस्करी की कई परतें खुलने...
article-image
पंजाब

बीएससी बीएड के चौथे समैस्टर के नतीजे में मैडीकल ग्रुप में रमनप्रीत ने नान मैडीकल में हरषदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटेगरेटिड र्कोस बीएससी बीएड के चौथे समैस्टर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा...
article-image
पंजाब , समाचार

10 मार्च को जिले में ड्राई डे घोषित, कड़े सुरक्षा प्रबंधों में पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी गिनती प्रक्रिया

गिनती प्रक्रिया शुरु होने से खत्म होने तक गिनती केंद्रों के बाहर 5 व इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाई गई पाबंदी रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में बने मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!