घर से चोरी के मामले में आरोपी खिलाफ पर्चा दर्ज

by

गढ़शंकर :घर से गहने, नकदी व अन्य सामान चोरी करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता बीना रानी पत्नी करनैल सिंह निवासी कोट थाना गढ़शंकर ने बताया कि 29 सितम्बर को सुबह 4.15 बजे वह अपने पति की दवाई के सिलसिले पीजीआई गए हुए थे। इस उपरांत दोपहर करीब 1.30 बजे जब वह घर वापस लौटे तो घर के बरामद में कोई व्यक्ति मौजूद था और जब उसे आवाज लगाई गई तो वह छुपने का प्रयास करने लगा। जब बीना रानी ने घर के भीतर पहुंच कर देखा तो घर में से गहने, नकदी व अन्य सामान चोरी हो चुका था।
पुलिस ने इस मामले में बीना रानी की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति भगत राम पुत्र कृष्ण सिंह निवासी कोट व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने 1100 भारतीयों को पिछले 12 महीनों में किया डिपोर्ट

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव Royce Bernstein Murray ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने पिछले 12 महीनों में अवैध रूप...
article-image
पंजाब , समाचार

पेशी पर आए दो गुट भिड़े : गोलियां चली, दो युवक घायल : मौजूद वकील और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे

लुधियाना: कोर्ट कंप्लेक्स के बाहर अफरातफरी मच गई, जब मारपीट के एक मामले में पेशी पर आए दो गुट भिड़ गए। पहले मारपीट और फिर एक दम से गोलियां चलनी शुरू हो गई। जिससे...
article-image
पंजाब

4.5 लाख की धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 20 जून : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति द्वारा कार बेचने के नाम पर 4.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रनजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गोइंदवाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का आम आदमी पार्टी का कर दिया ऐलान

एएम नाथ : शिमला, 16 मार्च । हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने राज्य की...
Translate »
error: Content is protected !!