घ्याणा युवक मंडल ने देवस्थल परिसर में किया पौधारोपण

by

योगेश चौहान :  अर्की : उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत पलोग के गांव घ्याणा स्थित देवधारा वाले देवस्थल परिसर में रविवार को युवक मंडल घ्याणा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बरगद, बहेड़ा, जामुन, आंवला, पथरचट्टा, एलोवेरा सहित विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए गए। युवक मंडल के प्रधान भारतेंदु शर्मा ने बताया कि मंडल पिछले सात-आठ वर्षों से प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए पौधे समाजसेवी प्रकाश चंद शर्मा द्वारा अपनी नर्सरी से उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम में प्रकाश चंद शर्मा, पियूष शर्मा, दिनेश शर्मा, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सहित युवक मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : म​णिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, 10 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : चंबा के भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गंभीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बिलासपुर में 14 वरिष्ठ नागरिकों के किए सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन

एएम नाथ। बिलासपुर 09 मार्च : जिला बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से विशेष मुलाकात :हृदय वाल्व दान और पेसमेकर दान को राष्ट्रीय जन-जागरूकता अभियान से जोड़ने की खन्ना ने की मांग

होशियारपुर 20 जुलाई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना देश में हृदय रोगियों को सस्ती और जीवनरक्षक चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले। इस मौके खन्ना ने हृदय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कंगना रनौत की ‘आपातकाल’ का किया निपटारा : सीबीएफसी यह सुनिश्चित करेगा कि फिल्म की सामग्री किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुँचाए

चंडीगढ़   : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत की पहली निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल...
Translate »
error: Content is protected !!