चंडीगढ़ चौक किया जाम : आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (CITU) की अगुआई में आंगनवाड़ी वर्करों हेल्परों ने किसान-मज़दूर आंदोलन को दिया समर्थन, सरकार को चेताया—“अब बैठकों से नहीं, फैसलों से बनेगी बात”

by

शहीद भगत सिंह नगर में सैकड़ों आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर आंदोलन में शामिल : मानदेय दोगुना करने, ग्रेड-3 व ग्रेड-4 का दर्जा देने समेत कई मांगें उठाईं

नवांशहर , 10 अगस्त । किसान-मजदूरों और अन्य मेहनतकश वर्गों की विभिन्न मांगों को लेकर 10 अगस्त को किए गए साझा आंदोलन को आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (CITU) ने जोरदार समर्थन दिया। जिला शहीद भगत सिंह नगर इकाई की अगुवाई में सैकड़ों आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों ने आंदोलन में शामिल होकर किसानों और मजदूरों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया।

आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ चौक पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की तथा प्रशासन से प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की मांग भी उठाई। हालांकि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

आंगनवाड़ी वर्कर भी साझा संघर्ष का अहम हिस्सा :

आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (CITU), जिला शहीद भगत सिंह नगर की जिला महासचिव लखविंदर कौर और जिला कैशियर जसबीर कौर ने कहा कि यह आंदोलन केवल किसानों और मजदूरों का संघर्ष नहीं है, बल्कि सरकार की नीतियों से प्रभावित हर मेहनतकश वर्ग की आवाज है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर भी इस साझा संघर्ष का अहम हिस्सा हैं और अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

सरकार से मांग—वादे पूरे करे पंजाब सरकार

जिला जनरल जनरल सेक्रेटरी लखविंदर कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का पांचवां साल शुरू हो चुका है, लेकिन आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की कई मांगें अभी तक लंबित हैं। सरकार के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन बैठकों में लिए गए फैसलों और दिए गए आश्वासनों को अभी तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया। यूनियन ने मांग की कि चुनाव के दौरान आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करने का वादा तुरंत लागू किया जाए। इसके साथ ही वर्करों को ग्रेड-3 और हेल्परों को ग्रेड-4 का दर्जा देकर उन्हें न्यूनतम वेतन के दायरे में लाया जाए।

 खाली पद भरने और ग्रेच्युटी का फैसला लागू करने की मांग

यूनियन ने आंगनवाड़ी वर्करों, हेल्परों और सुपरवाइजरों के खाली पड़े पदों को तत्काल भरने की मांग की। योग्य आंगनवाड़ी वर्करों को पदोन्नति का अधिकार देने तथा अप्रैल 2022 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्रेच्युटी से संबंधित दिए गए फैसले को बिना देरी लागू करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा वर्करों और हेल्परों के लिए पेंशन, ESI, EPF और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई।

यूनियन ने विभागीय काम के अलावा अतिरिक्त काम लेने की प्रथा बंद करने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में पर्याप्त बुनियादी ढांचा, पोषण सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी मांग रखी।

अब बैठकों और भरोसों से नहीं बनेगी बात :

यूनियन नेताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर भीख मांगने वाला वर्ग नहीं, बल्कि बच्चों, महिलाओं और परिवारों की सेवा करने वाली मेहनतकश ताकत हैं। अब बैठकों और भरोसों से नहीं, बल्कि सरकारी आदेशों और व्यावहारिक फैसलों से बात बनेगी। यूनियन ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की मांगों को और अधिक लंबित किया गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
यूनियन नेताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (CITU) जिला शहीद भगत सिंह नगर किसानों, मजदूरों और तमाम मेहनतकश वर्गों के साझा संघर्ष को मजबूत करते हुए अपने अधिकारों की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर जिले के विभिन्न सर्कलों की प्रधानों सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब एमएसपी से ज्यादा रेट नहीं विकेगी : अधिक रेट पर शराब बेचने की शिकायतें प्राप्त हुई, 70 कारोबारियों के चालान किए जा चुके – डॉ. यूनुस

शिमला. हिमाचल प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हो चुकी है। अब शराब एमएसपी पर बिक रही है। हालांकि, ठेके पर शराब के अधिक दाम भी वसूले जा रहे हैं। अब प्रदेश सरकार भी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालसा टैक्स को लेकर पंजाब व हिमाचल प्रदेश : सीएम खालसा एंट्री टैक्स को गैर कानूनी बताते हुए सीएम भगवंत मान से मामले पर कार्रवाई की मांग की

एएम नाथ : शिमला / चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश में बाहर की गाड़ियों से एंट्री टैक्स लेने के जवाब में चण्डीगढ़-मनाली हाईवे पर कीरतपुर में निहंगों के खालसा टैक्स शुरू करने के विवाद में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार चिट्टा माफिया को मिट्टी में मिला देंगे, मुुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी …कहा प्रदेश के हितों की लड़ाई हर मंच पर मजबूती से लडे़गी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज रिज मैदान पर आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी वर्गों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वार्ड नंबर 23 को मिली सौगात: सेक्टर 35 के पार्कों में निर्मित 3 ‘गैज़ेबो’ (हट) जनता को समर्पित, पार्कों में लगाए गए 200 नए बेंच

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : वार्ड नंबर 23 के विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय पार्षद प्रेमलता के प्रयासों से सेक्टर 35 के विभिन्न पार्कों में नवनिर्मित तीन आकर्षक हट (गैज़ेबो) आज स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!