चंडीगढ़ सेक्टर-35 में पेवर ब्लॉक एवं कर्व-चैनल बदलने के कार्य का शुभारंभ, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

by

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 जून:
नगर निगम की पार्षद प्रेम लता ने अपने वार्ड नंबर-23 के अंतर्गत सेक्टर-35 ए एवं सेक्टर-35 बी (बीबीएमबी क्षेत्र) में वी-6 रोड तथा पार्कों के आसपास पुराने और क्षतिग्रस्त पेवर ब्लॉक एवं कर्व-चैनल बदलने के कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पार्षद प्रेम लता ने बताया कि सेक्टर-35 ए और सेक्टर-35 बी के पार्कों एवं सड़कों के किनारे लगे पेवर ब्लॉक और कर्व-चैनल लंबे समय से टूट-फूट का शिकार थे, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पुराने और जर्जर पेवर ब्लॉकों को हटाकर नए एवं मजबूत पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने से पैदल चलने वालों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। साथ ही कर्व-चैनलों के नवीनीकरण से बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी, जिससे जलभराव की समस्या में कमी आएगी।
पार्षद ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ नगर निगम के अंकुर बंसल, एसडीओ अमन, जेई जगतार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सेक्टर-35 की अनेक महिला निवासियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर विकास कार्यों की शुरुआत का स्वागत किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट : पहाड़ों में फिर से मंडराया खतरा

चंडीगढ़ : दिल्ली-एनसीआर में जहां चिपचिपी गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों और पंजाब में भारी बारिश का खतरा फिर मंडराने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार के रैकेट का मनाली में पुलिस ने किया भंडाफोड़ :पुलिस ने 2 युवकों को किया काबू , 4 युवतियों को किया रेस्क्यू

एएम नाथ। मनाली :  मनाली में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके चंगुल से चार युवतियों को भी बचाया, जिनसे जबरन यह अनैतिक कार्य...
article-image
पंजाब

Harialwali Lehar” to be Launched

– 5 Lakh saplings to be planted in Hoshiarpur Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 5 : Divisional Forest Officer (DFO) Hoshiarpur, Amneet Singh, announced that the Punjab Government will launch the “Harialwali Lehar” (Green Wave) campaign in...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : आईटीआई लंबलू में रोजगार एवं प्रशिक्षण मेला 11 को

हमीरपुर 08 दिसंबर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लंबलू में 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे शिक्षुता प्रशिक्षण जागरुकता कार्यक्रम के तहत अंतर्गत राष्ट्रीय प्रधानमंत्री प्रशिक्षण मेला आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य ने...
Translate »
error: Content is protected !!