चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ मामले में दिल्ली पुलिस को कोर्ट का निर्देश : 23 अक्टूबर तक जांच पूरी करने को कहा

by

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले की जांच को लेकर दिल्ली पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने डीसीपी को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले की जांच अगली सुनवाई की तारीख तक पूरी कर ली जाए। मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी।

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से जांच पूरी करने के लिए दो महीने का अतिरिक्त समय मांगा गया। पुलिस ने अब तक की जांच से संबंधित स्टेटस रिपोर्ट भी अदालत के समक्ष पेश की।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

मामले में एक महिला ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है और मामला अदालत के विचाराधीन है।

अदालत के निर्देश के बाद अब दिल्ली पुलिस को निर्धारित समयसीमा में जांच पूरी करने और अगली सुनवाई पर उसकी प्रगति से संबंधित जानकारी अदालत के समक्ष रखने की आवश्यकता होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यू-टर्न मान सरकार का : महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पद से हटाने के मामले में फैसला लिया वापस

चंडीगढ़ : महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पद से हटाने के मामले में बुधवार को मान सरकार ने यू-टर्न लेते हुए सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया है। पंजाब सरकार में...
article-image
पंजाब

सतीश सोनी ने बार्ड नंबर तीन में अपनी बेटी अनंता को पोलियो बूंदे पिलाई

जागरूकता की कमी के कारण ज्यादातर सकीमें लोगों तक नहीं पुहंच पा रही: सोनी गढ़शंकर: आर्दश सोशल वैलफेयर सुसायिटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी पे सेहत विभाग दुारा लगाए पल्स पोलियो मुहिंम तहत...
Translate »
error: Content is protected !!