पे कमीशन की रिपोर्ट लागू न करने को लेकर मुलाजिम सगठनों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका।

by

गढ़शंकार – पंजाब सरकार द्वारा छेवे पे कमीशन की रिपोर्ट पर 2 जून की मीटिंग में विचार न करने व मुलजिम व पेंशनर्स की मांगो की अनदेखी करने, पे कमीशन के समय मे बढ़ोतरी करने के विरोध में पंजाब व यूटी मुलाजिम पेंशनर फ्रंट द्वारा गांधी पार्क में शादी राम कपूर व साथी रामजी दास चौहान की अगुवाई में रोष रैली निकालते हुए बंगा चौक में नारेबाजी करते हुए पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुलाजिमों के साथ धोखाधड़ी वाली नीति अपना कर चल रही है। मुलाजिमों की मांगों, डीए की किश्तों का बकाया भुगतान देने से इंकार, सभी विभागों में रिक्त हजारों पदों को न भरते हुए निजीकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने पर मुलाजिमों को निर्दयता से पीटा जा रहा है व झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। मिड डे मील व आशा वर्करों को कम वेतन पर काम करने के लिए बेबस किया जा रहा है व पुरानी पेंशन योजना को लागू नहीं किया जा रहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगे न मानने पर संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस दौरान शाम सुंदर, सुरजीत सिंह, सुखदेव डांसिवाल, नरेश कुमार, बलकार सिंह, बलवीर बैंस, दिलबाग सिंह, सतपाल मिन्हास, प्रवीण कुमार व पेंशनर नेता बलवंत राम, सरूप चंद, शिंगारा राम व गोपाल दास मल्होत्रा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तरणप्रीत भाषण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम : सरकारी हाई स्कूल खुर्द के कक्षा 6 के छात्र

गढ़शंकर । सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल सैला खुर्द के कक्षा 6 के छात्र तरणप्रीत सिंह ने अंग्रेजी विषय से संबंधित भाषण प्रतियोगिता में मिडल स्कूल वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।...
article-image
पंजाब

मजीठिया के खिलाफ ड्रग मामले में 5वीं SIT की गई गठित

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख और उसके दो अन्य सदस्यों को फिर से बदलने का निर्णय लिया...
article-image
पंजाब

पांच हफ्ते में तीसरी बार चैकिंग : करीब 14 बसों की जांच, 6 के काटे चालान

ट्रांसपोर्ट, जिला बाल सुरक्षा विभाग व ट्रेफिक पुलिस ने की कार्रवाई नवांशहर। जिले में सड़कों पर स्कूली बच्चों को लेकर दौड़ रहीं बसों की हालत में अभी भी सुधार नहीं हो पाया है। पिछले...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में पंजाब सरकार की बैठक : 5 मई को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

 चंडीगढ़ :  पंजाब और हरियाणा में उपजे पानी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक चंडीगढ़ में चल रही है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों...
Translate »
error: Content is protected !!