चंबा की पहली महिला न्यूरोसर्जन – न्यूरोसर्जन की डिग्री लेगी पांगी की बेटी डॉ. मनीषा, चंबा के लिए गर्व की बात

by
एएम नाथ। चम्बा :   जिला चंबा की जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के ग्राम पंचायत करयूनी के सेरी  गांव के रहने वाले रूप सिंह के घर में जन्मी डॉक्टर मनीषा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पांगी घाटी के लिए गर्व की बात है कि डॉक्टर मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन में हुआ है। अब वह मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु में 3 साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बड़े स्वास्थ्य संस्थान में अपनी सेवाएं देगी। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता वह गुरूजनों को दिया हुआ है ।
इसके अलावा भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज ने डॉ मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन में होने पर बधाई दी है। जिला चंबा के लिए गर्व की बात है कि जिले की पहली महिला डॉक्टर मनीषा  का चयन न्यूरोसर्जन के लिए हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टर मनीषा इससे पहले मेडिकल कॉलेज चंबा में सीनियर रेजिडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता व परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर है। डॉक्टर मनीषा का चयन न्यूरो सर्जन में होने पर मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉक्टर एसएस डोगरा ने बधाई दी है।
डॉ मनीषा ने सरकारी स्कूल से प्राथमिक स्तर की पढ़ाई करने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। इसके बाद गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट पंजाब से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। मेडिकल कॉलेज टांडा से एमएस की पढ़ाई की वहीं मौजूदा समय में डॉक्टर मनीषा करीब डेढ़ साल से मेडिकल कॉलेज चंबा में अपनी सेवाएं दे रही थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने ग्रहण की पद, गोपनीयता की शपथ : एसडीएम डॉ संजीव धीमान ने दिलाई शपथ

पट्टा मेहलोग, 6 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा में आयोजित समारोह में पंचायत समिति के कुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुजारली नंबर-4 ने मारी बाजी : प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री ने मुख्य अतिथि शिरकत की

एएम नाथ। शिमला,  20 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाल में रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल द्वारा आयोजित प्रथम स्वर्गीय नरिंदर पुंटा मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मीशो पर बिक रही रही थी लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाली टीशर्ट, भड़के लोग, प्रोडक्ट हटाया

बेंगलुरु स्थित प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां ‘फ्लिपकार्ट’ और ‘मीशो’ इन दिनों गंभीर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने गैंगस्टर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ की तस्वीरों वाली टी-शर्ट्स की बिक्री शुरू कर दी थी।इन टी-शर्ट्स में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्योरटेक ग्रुप के युवा एमडी सुमित सिंगला को 20वें इंटरनेशनल समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) द्वारा काठमांडू, नेपाल में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया

बीबीएन, 03 मई : बद्दी की क्योरटेक ग्रुप के युवा प्रबंध निदेशक (एमडी) सुमित सिंगला को 20वें इंटरनेशनल समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) द्वारा काठमांडू, नेपाल में...
Translate »
error: Content is protected !!