चंबा की बेटी सीमा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास… फटा जूता, नहीं टूटा हौसला; सीमा ने 10 हजार मीटर में जीता कांस्य

by

16 साल बाद भारत को महिला 10 हजार मीटर में मिला एशियाई पदक

28 सितंबर को 5 हजार मीटर में फिर दौड़ेंगी सीमा, देश को पदक की उम्मीद

एएम नाथ । नागोया : जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत की धाविका सीमा ने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। सीमा के इस शानदार प्रदर्शन के बाद हिमाचल समेत पूरे देश में खुशी की लहर है। महिला 10 हजार मीटर स्पर्धा में भारत को 16 साल बाद एशियन स्तर पर पदक मिलने की बात इसे और खास बनाती है।
10 हजार मीटर फाइनल के दौरान सीमा शुरुआत से ही पदक की दौड़ में बनी हुई थीं। मुकाबले के आखिरी चरण में वह शीर्ष तीन धाविकाओं में शामिल थीं। इसी दौरान अचानक उनका जूता फट गया। इससे उनकी दौड़ की लय प्रभावित हुई और रफ्तार पर भी असर पड़ा। मुश्किल परिस्थिति के बावजूद सीमा ने हिम्मत नहीं छोड़ी और दौड़ पूरी करते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
सीमा के इस जुझारू प्रदर्शन की हर ओर सराहना हो रही है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने पदक अपने नाम कर यह साबित किया कि मजबूत हौसले के सामने मुश्किलें छोटी पड़ जाती हैं।
सीमा को हिमाचल सरकार की ओर से पहले से घोषित 80 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी अभी लंबित बताई जा रही है। वहीं इस कांस्य पदक के लिए उन्हें करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अतिरिक्त पुरस्कार राशि मिलने की उम्मीद है।
अब सीमा की नजर अगली चुनौती पर है। वह 28 सितंबर को शाम 5:13 बजे 5 हजार मीटर दौड़ की स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगी। देशवासियों की निगाहें अब उनके अगले प्रदर्शन पर टिकी हैं। देशभर से सीमा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाइयां दी जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग में 9.140 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : ठियोग थाना क्षेत्र में 9.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट दर्द की जांच के लिए भी पांगीवासियों को जाना पड़ता है बाहर : डॉ. जनक राज

पीएचसी साच का भवन तैयार, फिर भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं सौंपा रिक्त पद भरने और जरूरी स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाने की उठाई मांग एएम नाथ। शिमला : ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र के दौरान भरमौर-पांगी...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी के सम्बन्ध में अधिसूचना – नगर निगम बद्दी में कुल 11521062.3 वर्ग मीटर को सम्मिलित किया गया : अजय कुमार यादव

एएम नाथ।  सोलन : प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका अधिनियम, 1994 (1994 का अधिनियम संख्याक 13) की धारा 4 की उप धारा (2) के तहत सोलन ज़िला में नगर निगम बद्दी को अधिसूचित किया...
Translate »
error: Content is protected !!