चंबा को 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात : पहली बस सेवा चंबा से माता श्री चिंतपूर्णी के लिए रवाना

by

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 27.41 करोड़ के ऑडिटोरियम और 8 करोड़ की मल्टी स्टोरी पार्किंग का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चंबा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को चंबा जिला को 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात दी। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें पहली बस चंबा से माता श्री चिंतपूर्णी के लिए रवाना हुई। यह बस बनीखेत, दुनेरा, सदवां, नूरपुर, धमेटा और तलवाड़ा होते हुए चिंतपूर्णी पहुंचेगी। चंबा में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हुआ है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

प्रदेश के लिए उपयुक्त बस का प्रोटोटाइप तैयार करने में काफी समय लगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल में 297 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं और चालकों को इनके संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन बसों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की 12 वर्ष तक रहेगी।
उन्होंने कहा कि चंबा में आने वाले समय में मिडी बसें भी चलाई जाएंगी। परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम में जल्द चालकों और परिचालकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, विधायक नीरज नैयर, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

————————–
विकास कार्यों का किया निरीक्षण
बसों को रवाना करने के बाद उप मुख्यमंत्री ने कश्मीरी मोहल्ला स्थित श्री चंद्रशिला मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा 27.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बजट उपलब्ध है और निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे आगामी दो माह में पूरा किया जाएगा। उन्होंने आठ करोड़ रुपये की लागत से बन रही मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
—————————
मंगला विश्राम गृह का भी लिया जायजा
मुकेश अग्निहोत्री ने मंगला में जल शक्ति विभाग द्वारा करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह विभागीय जरूरतों के साथ पर्यटकों और आम लोगों के लिए भी उपयोगी होगा तथा इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

51 लाख घरों के बिल आएंगे जीरो : 1 जुलाई से मुफ्त बिजली गारंटी लागू

चंडीगढ़: 16 जुलाई : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने अपने चुनाव वादे को पूरा करते हुए बिजली गारंटी का तोहफा एक जुलाई से लागू कर दिया है। अगस्त के बिल,...
article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा ने गांव डाडा में 33 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन

पंजाब सरकार की जंगलों को बचाने के लिए योजना के अंतर्गत कंडी के निवासियों को दी सुविधा होशियारपुर : पंजाब सरकार की ओर से जंगलों को बचाने व प्राकृतिक संसाधनों की संभाल को यकीनी...
article-image
पंजाब

क्लस्टर 18 एथलेटिक्स मीट में दोआबा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   चेयरपर्सन हरप्रीत कौर और मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल  के कुशल नेतृत्व में चल रहे क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान, दोआबा पब्लिक स्कूल, दोहलरो (माहिलपुर) ने एक बार फिर अपनी गौरवशाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपमानजनक तस्वीरें पोस्ट करने पर एफआईआर दर्ज

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश की राजधानी में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की अपमानजनक तस्वीरें पोस्ट करने का मामला सामने आया है। हिन्दू संगठन हिमाचल देवभूमि संघर्ष समिति की शिकायत पर बालूगंज...
Translate »
error: Content is protected !!