चंबा ज़िला ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम में देशभर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

by

स्वास्थ्य एवं पोषण में ज़िला चंबा ने अर्जित की एक और उपलब्धि

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नीति आयोग से ज़िला को अब तक मिली 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा ; आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र के सूचकांकों में ज़िला चंबा ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नीति आयोग द्वारा आज जारी फरवरी-2025 की आकांक्षी ज़िलों की डेल्टा रैंकिंग में ज़िला चंबा को यह गौरव प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि नीति आयोग विभिन्न सेक्टरों में ज़िलों के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग जारी करता है। जिन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं, उन सेक्टरों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचागत विकास से संबंधित सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज़िला को मार्च 2019 से अब तक 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि नीति आयोग से प्राप्त हुई है। इस राशि को संबंधित सूचकांकों के तहत आधारभूत संरचना निर्माण एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत व्यय किया गया है।
मुकेश रेपसवाल ने ये भी बताया कि स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र के देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ज़िला को नीति आयोग से 3 करोड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समन्वित कार्य प्रणाली तथा जन सहभागिता का परिणाम है। यह सफलता आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्य मानक सूचकांकों में भी और बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों- कर्मचारी को प्रेरित करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान किसी गुट को नाराज कर कोई जोखम नही उठाना चाहती : विधानसभा के शीत सत्र के बाद ही मंत्री बनाए जाने के संभावना

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर विधायक दल का नेता चुने हुए एक सप्ताह बीत गया है। लेकिन अभी तक कैबिनेट का गठन नही होने से कई तरह की चर्चाएं निकल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 10 एएनओ बने सेकंड ऑफिसर, जिले का बढ़ाया मान

ओटीए कैंप्टी से प्रशिक्षण पूर्ण कर मिला लेफ्टिनेंट स्तर का दर्जा एनसीसी कैडेट्स के मार्गदर्शन में निभाएंगे अहम भूमिका एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के लिए गर्व का विषय है कि नेशनल कैडेट...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से 11 सितंबर तक होगी आयोजित : सरकार इस बार श्री मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को हेली टैक्सी सुविधा चंबा से उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत – विधानसभा अध्यक्ष पठानिया

श्री मणिमहेश यात्रा की अग्रिम तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित ,    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा की अग्रिम तैयारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 लाख तक ऋण एक प्रतिशत ब्याज की दर से निर्धन परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाने की योजना बन रही : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : सहकारी बैंक विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण प्रदान करें, जिनकी गारंटी सरकार देगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना की योजना के लिए सहकारी बैंक...
Translate »
error: Content is protected !!