चंबा में उद्यमियों ने जानी RAMP कार्यक्रम एवं MSME योजनाएं

by

एएम नाथ। चम्बा :  उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) चंबा के माध्यम से “RAMP कार्यक्रम” (भारत सरकार एवं विश्व बैंक की संयुक्त पहल), “सूक्ष्म एवं लघु उद्यम–क्लस्टर विकास कार्यक्रम” (MSE-CDP) तथा “ग्रीनिंग ऑफ एमएसएमई” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में रैंप (RAMP) कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं एवं योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक करना था।कार्यशाला का संचालन जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) चंबा के महाप्रबंधक श्री मनीत कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यशाला के दौरान उद्योग विभाग के प्रतिनिधियों ने महिला उद्यमियों के लिए कौशल प्रशिक्षण, उद्यमिता संवर्धन, एवं वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रमों जैसे प्रमुख घटकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं को आगामी 18 से 24 महीनों में चंबा ज़िले में लागू किया जाएगा और स्थानीय उद्यमियों से इन योजनाओं में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यशाला के दौरान “कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC)” की भूमिका पर भी चर्चा की गई, जो सूक्ष्म उद्यमों की गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धा एवं विकास को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर CFC के माध्यम से स्थानीय उद्योगों की चुनौतियों एवं अवसरों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
इस कार्यशाला में लगभग 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें चंबा रूमाल, थाल एवं चप्पल निर्माण से जुड़े कारीगर समूहों के प्रतिनिधि, पर्यटन क्षेत्र के प्रतिभागी, एफपीओ/एफपीसी सदस्य एवं नवोदित उद्यमी शामिल थे। श्री गुलाब ठाकुर, प्रबंधक डीआईसी चंबा ने कार्यक्रम का समन्वय किया। तकनीकी सत्र का संचालन गौरव शर्मा (NABCONS) एवं वरुण दौलतानी (Frost and Sullivan) द्वारा किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए संस्था सेवा सदैव रहती है तत्पर : खन्ना

एम.बी.ए. की पढ़ाई के लिए संस्था सेवा द्वारा जारी चेक खन्ना ने तनु रानी को सौंपा  होशियारपुर 27 जुलाई :  पूर्व राज्यसभा सांसद व संस्था सेवा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मियों को पोस्टल बैलट पेपर से मतदान की मिलेगी सुविधा : एडीएम

12डी फॉर्म को संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को करना होगा प्रेषित एएम नाथ। चंबा :   लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारतीय निर्वाचन द्वारा सूचीबद्ध आवश्यक सेवाओं में तैनात  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टल बैलट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीवॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में अजोली स्कूल रहा विजयी : सत्ती ने नंगड़ा में अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

ऊना :12 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ां में तीन दिवसीय अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस जोनल लेवल टूर्नामेंट में 31...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली से मुकेश ने किया नामांकन पत्र दाखिल, उमड़ा जन समूह : जनसमूह दुारा लगाए नारों  ने मुकेश की मुख्यमंत्री की दाबेदारी को आगे बढ़ाया

  हरोली : काग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री ने आज निर्वाचन अधिकारी एंव एसडीएम हरोली के पास अपने नामांनक पत्र दाखिल किए। इस दौरान उनके साथ जन समूह इकत्र जिसमें भारी संख्यां में महिलाए...
Translate »
error: Content is protected !!