चंबा में युवकों के साथ मारपीट मामले में 15 आरोपी गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त

by

पुलिस को जांच के दौरान वाट्सएप चैट भी मिली, मास्टरमाइंड का लगाया जा रहा पता : एएसपी

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा शहर के सुराड़ा मोहल्ले में चामुंडा मंदिर के पास युवकों से मारपीट मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हाेंगे। उधर, पुलिस ने एक स्कूटी व 3 बाइकें भी अपने कब्जे में ली हैं, जबकि एक गाड़ी को पहले ही पठानकोट से जब्त किया था। पुलिस को जांच के दौरान वाट्सएप चैट भी मिली है। इसमें सामने आया है कि यह एक सोचा समझा प्लान था। पुलिस इसके मास्टरमाइंड का पता लगा रही है। शुक्रवार को चम्बा शहर में माहौल शांत रहा। लोगों ने पुलिस को 5 बजे तक सभी आरोपियों को पकड़ने का समय दिया था।
इसके चलते करीब 6 बजे शहर के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार मंडल प्रधान वीरेंद्र महाजन की अगुवाई में शहरी पुलिस चौकी पहुंचा। इस दौरान पुलिस से मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। आरोप है कि बुधवार को चामुंडा मंदिर के पास कुछ लोगों ने 2 युवकों के साथ मारपीट की थी। वहीं देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक शब्द कहे। काफी संख्या में युवा हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे थे और आते-जाते लोगों को डराने-धमकाने लगे। इस घटना की सूचना शहर में फैलते ही लोग भड़क गए और सिटी पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर देर रात तक पुलिस चौकी के बाहर चक्का जाम किया गया। इसके बाद वीरवार को भी दिनभर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन होता रहा व पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए थे।
एएसपी हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्हाेंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी आराेपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने लोगाें से अपील की है कि किसी की धार्मिक भावनाओं को न भड़काएं और शांति बनाए रखें। पुलिस मामले में सभी तथ्य जुटा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर को नो वार जोन घोषित करें प्रधानमंत्री…. सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

चंडीगढ़। अमृतसर को नो-वार जोन घोषित करने के लिए गुरदासपुर से संसद सदस्य सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में रंधावा ने कहा कि अमृतसर जहां श्री हरिमंदिर...
article-image
पंजाब

27 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्तौल समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने सीमा पार से संचालित नशा और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27 किलो हेरोइन, विदेशी .30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग की हत्या, 8000 रुपए के लिए : फर्श पर पड़ा था हाथ-मुंह बंधा हुआ शव, अमृतसर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

अमृतसर :   गोपाल मंदिर के पास महज 8 हजार रुपए लूटने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  मृतक घर में अकेला रहता...
article-image
पंजाब

इंग्लैंड निवासी देव राज लंगाह परिवार की ओर से श्री चरणछोह बेगमपुरा के लिए दोहते की खुशी में सेवा भेजी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थल चरणछोह सचखंड बेगमपुरा, श्री खुरालगढ़ साहिब के लंगर संचालन हेतु देव राज लंगाह, जो इंग्लैंड में निवास करते हैं, द्वारा दोहते की खुशियों के अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!