चंबा में विकास को मिली नई गति, दो भवनों का शिलान्यास : चंबा-चुवाड़ी सुरंग का कार्य अक्टूबर 2026 तक शुरू होगा : कुलदीप सिंह पठानिया

by

लगभग 2 करोड़ की लागत से बनेंगे अतिरिक्त कार्यालय और अतिथि गृह

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को नगर परिषद चंबा के अतिरिक्त कार्यालय भवन तथा अतिथि गृह एवं आवासीय परिसर भवन का विधिवत शिलान्यास किया। लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इन भवनों से नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को बेहतर कार्य सुविधा और आवासीय व्यवस्था मिलेगी, वहीं बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी।
नगर परिषद परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चंबा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जिला है, जिसकी कला और लोक संस्कृति देश-विदेश में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि चंबा के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और पर्यटन की दृष्टि से यहां अपार संभावनाएं मौजूद हैं। धार्मिक, साहसिक और स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से पिछड़े इस जिले को अन्य क्षेत्रों के बराबर लाने के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसी दिशा में चंबा-चुवाड़ी सुरंग परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने बताया कि लगभग 14 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के निर्माण पर करीब 2600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और इसे पीपीपी मोड पर बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य अक्टूबर 2026 तक शुरू कर दिया जाएगा।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। वर्तमान सरकार भी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने “मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना” का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत अनाथ बच्चों को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” का दर्जा दिया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत में नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और नगर परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रेस क्लब चंबा और नगर परिषद द्वारा अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।
प्रेस क्लब चंबा के अध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने संबोधन में प्रेस क्लब को दो कमरे उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया और उनकी मरम्मत के लिए 5 लाख रुपए की मांग रखी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक नीरज नैय्यर ने भी सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के निर्माण के लिए पहले चरण में 175 करोड़ और दूसरे चरण के लिए 194 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न परियोजनाओं के लिए डीपीआर भी स्वीकृति हेतु भेजी गई हैं।
इस अवसर पर भारती नैय्यर, ललित ठाकुर, सुरजीत भरमौरी, जगदीश हांडा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला – एसडीएम विवेक महाजन

एसडीएम ने मेले की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना, 29 सितम्बर – छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में इस वर्ष 15 से 23 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवीन प्रौद्योगिकी आधारित पाठ्यक्रमों से उपलब्ध होंगे युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसरः मुख्यमंत्रीे

शिमला : राजकीय तकनीकी संस्थानों में आधुनिक पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों की बढ़ती रूचि से व्यवस्था परिवर्तन की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 राउंड फायरिंग में मरा बदमाश : पंजाब में अब मॉल के बाहर गैंगवॉर,  मृतक गैंगस्टर जम्मू राजेश डोगरा उर्फ मोहन

मोहाली :   पंजाब में बीते कुछ समय से गैंगस्टरों का आतंक जारी है। मोहाली में पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के करीबी गीतकार बंटी बैंस पर हमला हुआ था। अब दिनदहाड़े गैंगवॉर हुई है, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, प्री-क्वार्टर फाइनल में कई टीमों ने बनाई जगह

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 3 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घुमारवीं के खेल मैदान में प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले...
Translate »
error: Content is protected !!