चंबा मेडिकल कॉलेज की महिला सफाई कर्मचारी ने जान का खतरा बताया : तीन सहकर्मियों पर धमकी देने का आरोप

by

एएम नाथ। चंबा :  पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी तीन महिला सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी देने और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कानूनप्रवर्तन

शिकायतकर्ता उषा, पत्नी रविंद्र कुमार, निवासी गांव लोहा, तहसील एवं जिला चंबा ने बताया कि 11 जून को उन्होंने ईपीएफ की राशि खाते में जमा न होने के मामले में अपनी तीन सहकर्मियों के खिलाफ महिला थाना चंबा में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में उन्हें पता चला कि संबंधित सहकर्मियों ने ठेकेदार के खिलाफ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया, जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।
महिला का आरोप है कि जब उन्होंने सहकर्मियों से शिकायत वापस लेने की बात कही तो उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं। उनका कहना है कि मोबाइल फोन के जरिए भी उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग वाहन से उनका पीछा कर रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भय है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित : लेटर में मतदान अंदाज़न तिथि अंकित – मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लेटर में मतदान तिथि का हुआ खुलासा,

दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए तैयारियों संबंधित एक लेटर में मतदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला उद्यमिता की ‘गरिमा’ बन 24 वर्षीय ईशा ने बढ़ाया जिला ऊना का मान

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन की अभिनव पहल है ‘गरिमा’ योजना ऊनाः जिला ऊना में महिला उद्यमिता के साथ-साथ बेटियों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करने की सोच रखने वालों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आस्था, अस्मिता, आजीविका और अर्थव्यवस्था का उत्कर्ष है मोदी का सेवाकाल …असम्भव को संभव कर दिखाने से ब्रांड मोदी की है पहचान : जयराम ठाकुर

मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी एएम नाथ। शिमला :  शिमला जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पूरी दुनिया में ब्रांड मोदी की चर्चा है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने गौसदनों के बेहतर संचालन को गौ सेवा नारायण सेवा पोर्टल किया लाॅंच

पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक कर सकते हैं आर्थिक सहयोग, प्राप्त धन राशि का वार्षिक ब्योरा देना भी होगा जरूरी: डीसी एएम नाथ। धर्मशाला, 20 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को डीसी...
Translate »
error: Content is protected !!