चंबा से कोलका रूट को बढ़ाया गया जटकरी तक : जटकरी के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू- नीरज नैय्यर

by
एएम नाथ। चंबा ,9 जनवरी :   चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया है कि जटकरी गांव के लोगों की मांग को पूर्ण करते हुए चंबा से कोलका रूट पर जाने वाली परिवहन निगम की बस सेवा को आज जटकरी तक शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह बस प्रतिदिन दोपहर बाद 3:20 बजे चंबा से जटकरी के लिए रवाना होगी और वहां से चंबा वापिस आएगी। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के चलने से जटकरी तथा आसपास क्षेत्रों के सैकड़ो लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी ।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर छोर को बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी एवं परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को सुदृढ करना उनकी विशेष प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA सुधीर शर्मा को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

एएम नाथ। शिमला, 24 फरवरी : हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा के पर्सनल स्टाफ को 2...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने टूटीकंडी बाल आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दिवाली : राज्य भर के बाल आश्रमों में रहने वाले बच्चों के लिए होगा खेल दिवस का आयोजन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां टूटीकंडी बाल आश्रम का दौरा किया और आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ दीपोत्सव भी मनाया। आश्रम के बच्चों और कर्मचारियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गुटों में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, 1 युवक की मौत : 1 युवक डीएमसी रेफर , उसकी हालत बेहद नाजुक

होशियारपुर : होशियारपुर-जालंधर मार्ग स्थित पिपलांवाला के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 1 युवक की मौत हो गयी जबकि 1 युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 तक

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 01 अप्रैल। थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी...
Translate »
error: Content is protected !!