चंबा हेलीपोर्ट का अधिकांश निर्माण पूरा, जल्द शुरू होंगी हेली टैक्सी सेवाएं: नीरज नैय्यर

by

चंबा के सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता, 65 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन व शिलान्यास

पार्किंग, सड़क, सीवरेज और खेल ढांचे को मजबूत करने पर जोर

एएम नाथ। चंबा : चंबा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना उनकी विशेष प्राथमिकता है। क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह बात विधायक नीरज नैय्यर ने बुधवार को चिल्ड्रन पार्क, चौगान नंबर-4 में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही।
विधायक ने करीब 65 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और भूमि पूजन किए। इनमें चिल्ड्रन पार्क के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, चौगान नंबर-3 के सौंदर्यीकरण तथा चौगान नंबर-2, 3, 4 और 5 के फुटपाथों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन भी किया।
नीरज नैय्यर ने कहा कि चंबा शहर में पार्किंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भगोत पार्किंग के लिए 25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से 10 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध हो चुकी है। पुराने बस अड्डा परिसर में प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इसे चार के बजाय छह मंजिला बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, ताकि शहर की पार्किंग समस्या का दीर्घकालिक समाधान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित नए परिसर तक शहरवासियों की पहुंच आसान बनाने के लिए पक्काटाला-बालू संपर्क मार्ग के उन्नयन हेतु तैयार 1.25 करोड़ रुपये के प्राक्कलन के आधार पर प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये विभाग को उपलब्ध करवाए गए हैं।
विधायक ने कहा कि चंबा हेलीपोर्ट का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही यहां से हेली टैक्सी सेवाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154ए के तहत चंबा शहर और मंदिर क्षेत्र को यातायात दबाव से राहत दिलाने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग को रावी नदी के किनारे से भरमौर की ओर स्थानांतरित करने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाने की भी जानकारी दी।
इस दौरान विधायक निधि से नगर परिषद के सभी वार्डों के लिए संबंधित पार्षदों के माध्यम से 10-10 स्ट्रीट लाइटें वितरित की गईं। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी, पार्षद तन्वी गोस्वामी, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित जिला परिषद एवं नगर परिषद के पदाधिकारी, पार्षद और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्श डल्ला के 2 मुख्य शूटर गिरफ्तार : 4 टारगेट किलिंग की कोशिशों को टाला

गुरप्रीत सिंह हरी नौ की हत्या में शामिल होने के कारण आतंकवादी अर्श डल्ला के दो मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने कम से कम चार संभावित टारगेट किलिंग की कोशिशों को...
हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह को रेडक्रॉस ने दी 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद

ऊना- जिला ऊना के सोहारी टकोली क्षेत्र के बड़ूहा गांव निवासी होशियार सिंह को आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी गई है। इस संबंध में उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्किंग, खेल स्टेडियम, मिनी सचिवालय तथा हेलीपोर्ट का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य : विधायक नीरज नैय्यर

ऐतिहासिक चौगान के संरक्षण और सौंदर्यकरण कार्य हित धारकों के सुझावों पर होंगे सुनिश्चित एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए चंबा शहर में प्रस्तावित वाहन...
हिमाचल प्रदेश

गगरेट और दौलतपुर चौक में यातायात को सुचारू व सुगम बनाने को लेकर डीसी ने जारी किए आदेश, नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 दिसंबर। ऊना जिला प्रशासन ने उपमंडल गगरेट के अंतर्गत नगर पंचायत गगरेट और नगर पंचायत दौलतपुर चौक में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नो पार्किंग और नो वेंडिंग...
Translate »
error: Content is protected !!