चन्नी का कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा बनना रेत माफिया की जीत: सरदार सुखबीर सिंह बादल

by

पटियाला/06 फरवरी: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री पद के लिए नामांकन रेत माफिया की जीत है।
पार्टी प्रत्याशी हरपाल जुनेजा के पक्ष में प्रचार करने यहां आए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि रेत माफिया ने कांग्रेस आलाकमान पर भी जीत हासिल की है, और पार्टी पर अपना उम्मीदवार थोपा है। लोगों ने श्री चरनजीत सिंह चन्नी को देखा है और इस कदम से निश्चित रूप से पंजाब में लूट और भ्रष्टाचार को मजबूती मिली है। लोग निश्चित रूप से 20 फरवरी को कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब देंगें।
जनसभा को संबोधित करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले पांच सालों में पंजाब की उन्नति को पीछे की ओर लेकर जाने की अध्यक्षता की थी। ‘‘ कैप्टन अमरिंदर ने एक भी विकास कार्य यां बुनियादी ढ़ांचा प्रोजेक्ट शुरू नही किया। यहां तक कि उन्होने अपना हलका भी छोड़ दिया, जिसने उन्हे बड़े अंतर से चुना था। वे उनकी शिकायतें सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना भूल गए। यहां तक कि उन्होने हलके के लोगों से मिलने की भी परवाह तक नही की।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बारे में बोलते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि वे कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह पंजाबियों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। ‘‘ केजरीवाल को बदलाव के बारे में बात करने का शौक है और दिल्ली मॉडल की बातें करते हैं। अगर हम दिल्ली मॉडल को देखें तो हमें पता चलेगा कि इसमें किसानों को मुफ्त बिजली यां बुढ़ापा पेंशन, आटा-दाल यां शगुन योजना जैसी सामाजिक भलाई योजनाओं के लिए कोई जगह नही है। उन्होने कहा कि यह भी सच है कि केजरीवाल पंजाब के नदी जल को हरियाणा और दिल्ली स्थानांतरित करने के पक्ष में हैं। सरदार बादल ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब के थर्मल प्लांटों को बंद करने और किसानों को पराली जलाने के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होने कहा कि ‘‘ पंजाबी ऐसे व्यक्ति पर कभी भरोसा नही करेंगें और अपना भविष्य उसे कभी नही सौंपेंगें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने एलीमेन्ट्री स्कूल साधोवाल में मनाया बाल दिवस

गढ़शंकर, 15 नवम्बर: बाल दिवस के अवसर पर गांव साधोवाल के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया,...
article-image
पंजाब

राधा कृष्णा मोहल्ला कमेटी का दविंदर राणा को चेयरमैन और राजन अरोड़ा को का अध्यक्ष सर्बसमिति से चुना  

सैला खुर्द।  राजन अरोड़ा : राधा कृष्ण मोहल्ले, सैला खुर्द की समस्याओं के समाधान के लिए राधा कृष्ण मंदिर में मोहल्ला वासियों की विशेष बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्र हुए और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में लोहड़ी पर्व मनाया गया

गढ़शंकर, 14 जनवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में सभी स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में धूनी जलाकर कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!