चमेरा डैम-3 से 31 जुलाई रात्रि 11 बजे से 1 अगस्त दोपहर 2 बजे तक छोड़ा जाएगा पानी

by
एएम नाथ।  चंबा 29 जुलाई :  खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 बांध से 31 जुलाई की रात्रि 11:00 से 1 अगस्त को बाद दोपहर 2:00 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है जो कि बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्भर होगा। यह जानकारी चमेरा-3 पावर स्टेशन के महाप्रबंधक प्रभारी (विद्युत) अनिल कुमार द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 के डैम के दरवाजे खोलकर पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा जब तक नदी का फ्री फ्लो न आ जाए। इस दौरान चमेरा-3 के डैम के निचले स्तर पर रावी नदी में पानी बढ़ने की आशंका है। अनिल कुमार ने बताया कि इस दौरान खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 डैम के निचले स्तर पर रह रहे रिहायशी इलाकों के लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत पानी छोड़ने से पूर्व सायरन/हूटर बजाने के अलावा संबंधित क्षेत्र में गाड़ी के द्वारा प्रचार भी किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रधानों को व्हाट्सएप एवं एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

40 दिन लगातार चलेगा भंडारा : हवन यज्ञ के बाद श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 11वें विशाल भंडारे का शुभारंभ

गढ़शंकर ।श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 11वां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जनजातीय क्षेत्र पांगी का चस्क भटोरी मतदान केंद्र

पंचायती राज चुनाव-2026 में 19 परिवारों के 98 मतदाता करेंगे मतदान एएम नाथ। चम्बा (पांगी) :जिला चंबा का जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत ग्राम पंचायत सेचू का वार्ड चस्क भटोरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली हो रहा तैयार नशे के विरूद्ध महा अभियान के लिए : 27 जून को राज्यपाल हरोली से कांगड़ तक साढ़े तीन कि.मी. लंबी ब्रिस्क वॉक को दिखाएंगे हरी झंडी

ऊना, 25 जून-प्रदेश में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए 27 जून को ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र से महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस महाअभियान के माध्यम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1949 में स्थापित ऐतिहासिक ‘लाजपत राय वाटर वर्क्स’ टाहलीवाल जलापूर्ति योजना बनेगी हेरिटेज म्यूजियम …ऐतिहासिक पंप हाउस और विंटेज मशीनरी का होगा पुनर्संरक्षण : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना 19 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र में सन 1949 में स्थापित ऐतिहासिक ‘लाजपत राय वाटर वर्क्स’ टाहलीवाल जलापूर्ति योजना को ‘वाटर सप्लाई हेरिटेज म्यूजियम’ के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!