चम्बा में बिजेंद्र सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : दीपक की धुआंधार बल्लेबाजी से हर कोई कायल, 75 गेंद में 146 रन की नाबाद पारी खेली

by

जालपा इलैवन ने दीपक की नाबाद पारी से कोलका इलैवन को हराया
चम्बा : आईसीसी वर्ल्ड कप मे आस्ट्रेलिया से हार के बाद भी भारतीयों मे क्रिकेट का रोमांच खत्म नही हुआ है। जहाँ टीम इण्डिया के फाईनल मे हारने के बाद देश मे क्रिकेट प्रेमियों को निराशा मिली थी। इसी निराशा को खुशी मे बदलने का काम भारत के हर मैदान में क्रिकेट खिलाड़ी कर रहे हैं। ऐसा ही कारनामा चम्बा के छोटे से गांव गागला के रहने वाले दीपक कुमार ने कर दिखाया है।
दीपक यूँ तो अपने गाँव की टीम जालपा इलैवन की और से खेलते है। दीपक ने जालपा इलैवन की और से शुक्रवार को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान मे चल रही राजा बिजेंद्र सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में कोलका इलैवन के विरुद्ध टास जीत कर पहले खेलते हुए 15 चौकों व 10 छक्कों की धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों मे 146 रनों की नाबाद पारी खेली। दीपक की इस ताबड़तोड़ पारी को देखकर हर कोई उसका कायल हो गया।
वहीं दीपक ने भी बताया कि आज दिन तक कहीं जिला स्तरीय या अन्य टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी मे बेहतर प्रदर्शन का सारा श्रेय अपनी टीम के सदस्यों को दिया।
वहीं दीपक ने बताया कि वो आने वाले मैचों मे इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करके दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। भारत में क्रिकेट ही एक ऐसा खेल है जिसके बारे मे हर कोई जानता है और हर किसी को इसमे रूचि है। लेकिन कभी कभी पारखी नज़रों की नजर अंदाजी की वजह से दीपक जैसे हीरे तराशे नहीं जाते।
क्रिकेट प्रबंधन से जुड़ी एसोसिएशनों को भी चम्बा या अन्य दुर्गम क्षेत्रों मे टैलेंट हंट जैसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए ताकि दीपक जैसे अनैकों फायर ब्रांड क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा निखारने का उचित मंच मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत बखोल के भवन का किया लोकार्पण : कोटखाई उपमंडल के तहत विभिन्न परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। कोटखाई  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जहाँ पर उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन किए और विकास कार्यों के निरीक्षण किये। सर्वप्रथम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में एफसीआई स्टील साइलो खोलने की मांग, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले विधायक केवल सिंह पठानिया

दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के समक्ष रखा शाहपुर के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव धर्मशाला 11 अगस्त। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका देखभाल संस्थान सुन्दरनगर में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया

एएम नाथ। सुन्दरनगर, 13 जनवरी :  बालिका देखभाल संस्थान सुन्दरनगर में लोहड़ी पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 जून को नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर में होगी मॉक ड्रिल-एसडीएम सुंदरनगर

सुंदरनगर, 11 जून 2024 :  एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने की। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल सुंदरनगर...
Translate »
error: Content is protected !!