चम्बा में 54 हजार कार्यों के लिए 1878 करोड़ का सेल्फ अनुमोदित

by

पांगी को छोड़कर अन्य विकास खंडों में वीबीजी-राम जी योजना के तहत होंगे विकास कार्य

जिला परिषद चम्बा की बैठक में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल समेत 60 जनहित के मुद्दों पर चर्चा

एएम नाथ। चम्बा ;  जिला परिषद चम्बा की त्रैमासिक बैठक बुधवार को बचत भवन में जिला परिषद अध्यक्ष रेखा ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमित मैहरा भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के वार्षिक अनुमोदित बजट के साथ जिला परिषद के आय-व्यय को स्वीकृति प्रदान की गई। विकास खंड पांगी को छोड़कर जिले के अन्य सभी विकास खंडों में वी.बी.जी.-राम जी योजना के तहत करीब 54 हजार विकास कार्यों के लिए 1878 करोड़ रुपये के सेल्फ को अनुमोदन दिया गया। इसके अलावा 16वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त होने वाले टाइड और अनटाइड फंड से करवाए जाने वाले विकास कार्यों के सेल्फ को भी मंजूरी दी गई।
बैठक में बिजली, पेयजल, परिवहन, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 60 जनहित के मदों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए। कुछ मामलों में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अध्यक्ष रेखा ठाकुर ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद बैठकों में उठाए जाने वाले जनहित के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
बैठक के आरंभ में गत दिनों आकस्मिक निधन हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय चंद्रभूषण की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान पर भी चर्चा हुई।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली खान, सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद सहित जिला परिषद के सदस्य, उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. भारद्वाज, उपनिदेशक पशु पालन डॉ. राकेश भंगालिया, उपनिदेशक कृषि डॉ. भूपेंद्र सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, खंड विकास अधिकारी बशीर खान व अनिल गुराडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत सेरी और जौणाजी में ‘सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम’ की डॉ. शांडिल ने की अध्यक्षता : जौणाजी में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आंगनवाड़ी केन्द्र डयारग बुखार का किया शिलान्यास

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेरी में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाह, न्यांग्रा, उरेई और कलवाडा में मतदाताओ को किया जागरूक

एएम नाथ। भरमौर, 18 अप्रैल : स्वीप कार्यक्रम के तहत भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों कलाह ,न्याग्रा ,उरई और कलवाड़ा मतदान केन्द्रों में बीएलओ की अध्यक्षता में व स्वीप के...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सबूत मिटाने के लिए 140 फोन बदले : डिजिटल सबूत को छुपाने के लिए सिसोदिया ने ये सब किया

दिल्ली : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी को शराब नीति पर घरते हुए कहा कि कट्टर भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को रिमांड पर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार की बौखलाहट में लोकतंत्र और जनादेश का अपमान कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार के हर आरोप पर जवाब देने की बजाय बेशर्मी दिखा रहे हैं प्रदेश के मुखिया आरोपों को मसाला कहने से नहीं दबेगी अटैचियों की हकीकत एएम नाथ। मण्डी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
Translate »
error: Content is protected !!