चलती कार पर गिरी चट्टान : डॉक्टर और पत्नी की मौत; बेटी गंभीर

by

एएम नाथ ।  कुल्लू :  देवभूमि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मानसून की मूसलाधार बारिश और दरकते पहाड़ों ने मौत का खौफनाक तांडव मचा रखा है। कुदरत का एक ऐसा ही भयानक कहर कुल्लू जिले में देखने को मिला है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में पूरी तरह उजाड़ दिया। यहां एक चलती कार पर अचानक पहाड़ी से विशालकाय चट्टानें आ गिरीं। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में एक मशहूर डॉक्टर और उनकी पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी लगातार हो रही भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने हालात बेहद खतरनाक कर दिए हैं।

मंदिर से लौटते वक्त नाले में गिरी कार, मची चीख-पुकार

दिल दहला देने वाला यह हादसा कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में रानाबाग-देवरी मार्ग पर सुबह करीब साढ़े दस बजे पेश आया। जानकारी के मुताबिक, रामपुर के श्रीखंड अस्पताल में तैनात गायनी विशेषज्ञ डॉ. बृज अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुदडीजल मंदिर में माथा टेककर वापस लौट रहे थे। सफर के दौरान अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक गया और भारी-भरकम चट्टानें सीधे उनकी कार पर आ गिरीं। चट्टानों के भीषण प्रहार से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गहरे नाले में जा पलटी। इस खौफनाक घटना में डॉक्टर दंपति ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी बेटी को तुरंत आनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विलय किए गए स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर्स को बाहर नहीं किया जाएगा

एएम नाथ।   शिमला :  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू   ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यालयों के विलय के दृष्टिगत  सरप्लस मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को समीपवर्ती स्कूलों में समायोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : शाहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी यातायात की बेहतर सुविधा : पठानिया*

कुठार ओर परसेल में मोटर संचालित हैंडपंप का किया शुभारंभ एएम नाथ। शिमला :  शाहपुर, 12 जून 2025। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की बेहतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने कोटली क्षेत्र में किए 12 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं के लोकार्पण*

ब्यास नदी पर बरसात में बहे पुल के स्थान पर कून का तर में बेली सस्पेंशन ब्रिज से जुड़े मंडी सदर व जोगेंद्रनगर क्षेत्र मंडी–जोगिन्दरनगर वाया कोटली मार्ग पर सभी बस सेवाएं शीघ्र बहाल...
हिमाचल प्रदेश

एएमसी केन्द्र की सामान्य प्रवेश परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित होगी

ऊना : एएमसी सेंटर एवं काॅलेज लखनऊ में आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया हैं। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण, ऊना मेजर रघबीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!