चाचा हत्या : भतीजे समेत तीन गिरफ्तार… भतीजी पर रखता था बुरी नजर,

by

मोहाली :  मोहाली में चाचा की हत्या करने वाला भतीजा और उसके दो साथियों को पुलिस ने धर-धबोचा है। जांच में सामने आया कि दयाल सिंह रोजाना झगड़ा करता था। यहां तक कि भाई की बेटी पर भी बुरी नजर रखने की बात सामने आई है। इसी से परेशान होकर भतीजे ने अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर दयाल सिंह को मौत के घाट उतार दिया।

घटना दो मार्च की रात की है। युवकों ने दयाल सिंह के सीने पर चाकू घोंप दिया। मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित को पकड़ लिया। उत्तराखंड के जिला चमोली के गांव तलवाड़ी खालसा निवासी आनंद सिंह का एक परिवार दीपक खन्ना के मकान में किराये पर कमरे लेकर रहता है। आनंद के चाचा का बेटा दयाल सिंह भी पिछले पांच-छह महीनों से पास रह रहा था और शादी-पार्टियों में वेटर का काम करता था। दो को मकान मालिक को कमरे में दयाल के हत्या की जानकारी मिली।

पुलिस जांच में सामने आया कि दयाल सिंह अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। वह आनंद सिंह की बेटी को गालियां देता था और उस पर गलत नजर रखने लगा था। इस बात को लेकर लड़की का भाई मनीष नाराज रहता था और दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।

परिवार में इस बात को लेकर तनाव बना हुआ था। इसी वजह से युवक अपने चाचा से बेहद नाराज था और उसे सबक सिखाने की योजना बना रहा था। डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल ने बताया कि दो मार्च की रात दयाल सिंह और मनीष के झगड़ा हो गया। मनीष ने ताऊ के बेटे और एक अन्य दोस्त को कमरे में बुला लिया।

दोनों ही नाबालिग बताए जा रहे हैं। तीनों ने मिलकर दयाल सिंह पर हमला कर दिया और सीने पर किरच से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

जन संपर्क अभियान के तहत मनीष तिवारी ने वार्ड नं. 34 के निवासियों से की बैठक : सेक्टर 42 के लोगों की समस्याएं भी सुनीं

चंडीगढ़, 22 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा चलाए जा रहे जन संपर्क अभियान के तहत आयोजित की जा रही जनसभाओं की कड़ी में वार्ड नं. 34 के निवासियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब कारोबारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी : पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का वॉइस मैसेज भी भेजा

ऊना : शराब कारोबारी राजीव राणा से कल शाम 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला साहमने आया है । राजीव राणा को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर की शानदार कारगुजारी के लिए सम्मानित SMO डॉ. रमन कुमार को

गढ़शंकर, 3 अगस्त: विश्व जनसंख्या दिवस को समर्पित आबादी पखवाड़ा 20, 22 और 24 जुलाई 2023 को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में आयोजित किया गया था। उस पखवाड़े के दौरान जिले भर से अधिकांश केस...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर बिश्नोई जेल इंटरव्यू मामला: हाईकोर्ट ने ADGP जेल को किया तलब, 14 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

चंडीगढ़ : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल इंटरव्यू मामले पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट की डबल बेंच जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल और जस्टिस कीर्ति सिंह ने पहले भी असंतुष्टि...
Translate »
error: Content is protected !!