चाबी का छल्ला उँगली में जा रही थी घुमाते : 10वीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान : घटना CCTV में कैद

by

गुजरात :  अहमदाबाद में एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह दुखद घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने पास रखा है.

घटना का समय और स्थान :  यह घटना नवरंगपुरा क्षेत्र में स्थित सोम ललित स्कूल में हुई। गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रा लॉबी में चाबी का छल्ला घुमाते हुए चल रही थी, तभी उसने अचानक रेलिंग पार कर छलांग लगा दी। उसकी सहेलियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाईं.

इस घटना के समय स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था। छात्रा के कूदने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। अन्य छात्राएं और शिक्षक तुरंत बाहर आए, लेकिन कोई भी स्थिति को समझ नहीं पाया। छात्रा को गंभीर चोटें आईं, जिनमें सिर पर गहरी चोट और हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर शामिल थे. उसे तुरंत निधि अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। बाद में, परिजनों ने उसे थलतेज के एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

पुलिस की जांच ..गड़बड़ी का संदेह नहीं :  पुलिस ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वे घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगे हैं। फिलहाल, उन्हें किसी प्रकार की गड़बड़ी का संदेह नहीं है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

छुट्टी के बाद स्कूल लौटी थी :  स्कूल के प्रबंधक प्रग्नेश शास्त्री ने कहा कि छात्रा पिछले पांच वर्षों से स्कूल में पढ़ रही थी और हाल ही में एक महीने की छुट्टी के बाद 10 दिन पहले स्कूल लौटी थी। उसने स्कूल में मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा किया था। छात्रा के पिता उसे सुबह स्कूल छोड़कर गए थे। अन्य छात्रों के अनुसार, कक्षा के दौरान वह अचानक चिल्लाने लगी थी, लेकिन शिक्षक ने उसे शांत कर दिया था। नवरंगपुरा पुलिस ने इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों और कुछ छात्रों के बयान भी दर्ज किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के 6 गांवों को 15.50 लाख रुपये की ग्रांट बांटी : आज आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी: सांसद मनीष तिवारी

बलाचौर, 3 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि आज पार्टीबाजी और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि मौजूदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधान मंडलों की कार्यप्रणाली में एकरूपता जरूरी : कुलदीप सिंह पठानिया

मैसूर में पीठासीन अधिकारियों की बैठक में शामिल हुए हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया संसद और विधानसभाओं के नियमों में समानता राष्ट्रहित में अहम कदम : पठानिया एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश...
article-image
पंजाब

गृह जिले में नहीं मिलेगी चुनावी ड्यूटी : 3 साल से एक जिले में तैनात अफसरों को हटाने के निर्देश …चुनाव आयोग की टीम पंजाब पहुंची, चंडीगढ़ में बैठकों के बाद जिलों का करेगी दौरा

31 मार्च 2027 तक तीन साल की तैनाती पूरी करने वाले अधिकारियों को जिले से हटाने के निर्देश, चुनावी ड्यूटी में लापरवाही के आरोप झेल रहे अफसरों को भी नहीं मिलेगी जिम्मेदारी चंडीगढ़। पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने निर्दलीय विधायकों पर आगामी विधानसभा उपचुनाव में  खेला दाव

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लिया फैसला एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में दलबदल कानून के तहत की गई कार्रवाई के चलते तीनों निर्दलीय विधायकों के निष्कासन के बाद खाली हुई सीटों पर हो...
Translate »
error: Content is protected !!