चार गाँव की 2000 से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ : विधानसभा अध्यक्ष ने तुलड़-कुडेरा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

by
भटियात विधानसभा क्षेत्र में 26 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर,  जारी वित्त वर्ष में 134 करोड़ रूपयों की धन राशि होगी व्यय
एएम नाथ। चंबा (ककीरा) ;  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत घटासनी में लगभग 1 करोड़ रूपयों की राशि से निर्मित होने वाले तुलड़-कुडेरा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्मित होने से तुलड़, कुडेरा, बासी, बनोइ गांव की 2000 से अधिक आबादी को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा ।
उन्होंने इस संपर्क सड़क मार्ग को बनोइ गांव तक विस्तार दिया जाएगा।
कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही 26 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जारी वित्त वर्ष के दौरान इन सड़क परियोजनाओं पर 134 करोड़ रूपयों की धन राशि व्यय की जा रही है ।
साथ में उन्होंने ये भी कहा कि जून 2027 तक भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधा से वंचित सभी गांव को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाएगा।
विभागीय विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ककीरा के लिए लगभग 24 करोड़ रूपयों की राशि से निर्मित होने वाली सीवरेज योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को जल्द स्वीकृति प्रदान की जाएगी। साथ में ऊपरली तथा निचली बडिंगी गांव को एक करोड़ 18 लाख की राशि से निर्मित होने वाली नई पेयजल योजना का भी जल्द लोकार्पण होगा। इस योजना के तहत 90 प्रतिशत से अधिक कार्य को संपूर्ण कर लिया गया है ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने सड़क निर्माण को लेकर लोगों से भूमि दान देने का आग्रह भी किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान स्वेच्छा से भूमि दान करने वाले लोगों को शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया।
इससे पहले यहाँ पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।
इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने
लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया व शेष समस्याओं को जल्द समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी तरुण मल्होत्रा, अध्यक्ष भटियात सोशल मीडिया विजय कुमार, एसडीएम पारस अग्रवाल, वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, उप प्रधान ककीरा बलविंदर साही सहित पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गुरदासपुर में सियासी हलचल… कश्मीर सिंह वाहला ने 2027 चुनाव लड़ने का किया ऐलान

AAP के पूर्व ज़िला प्रभारी वाहला बोले, हर हाल में लड़ूंगा 2027 का चुनाव पंजाब की राजनीति में नई चर्चा, कश्मीर सिंह वाहला की चुनावी घोषणा से बढ़ी हलचल एएम नाथ। गुरदासपुर : पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग को मिली अल्ट्रापोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन : डॉ. विपिन ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा :   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग को एक अल्ट्रापोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई की दुल्हन बनी बहन : खुद मां ने कराई दोनों की शादी, सभी मर्यादाओं को लांघ चुके थे दोनों

नई दिल्ली: जैसे-जैसे दुनिया अधुनिकता की ओर आगे बढ़ रही है रिश्तों की मर्यादा तेजी से खत्म हो रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग करीबी रिश्तों में भी शादी करने से नहीं कतरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा भूतनाथ को मंडी जिला प्रशासन ने दिया शिवरात्रि मेले का न्योता : शिवरात्रि मेले की लघु जलेब

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ।  मंडी, 8 मार्च। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंडी जिला प्रशासन ने लघु जलेब निकाल कर बाबा भूतनाथ को मंडी में 9 मार्च से आरंभ होने जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!