चार जून को यह फिल्म बुरी तरह से पिट जाएगी – जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर : चार जून को फिल्म फ्लॉप होने के बाद कंगना वापस मुंबई चली जाएंगी

by

एएम नाथ । पांगी : हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव है। मंडी संसदीय क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच चुनावी रण दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

इस चुनाव में जमकर वार-पलटवार भी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया और बीजेपी पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने जिला चंबा के पांगी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रचार किया और मंडी लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य के पक्ष में वोट मांगे।

बागी नेताओं ने बेवजह हिमाचल पर डाला उपचुनाव का बोझ-  मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि दागियों ने धन के प्रभाव में आकर अपनी आत्मा को बेच दिया और कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि इन छह नेताओं ने जनता पर उपचुनाव का अनावश्यक बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी धन बल से सत्ता हथियाना चाहती है। लेकिन प्रदेश की जनता जनबल से इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अब इन छह दागी नेताओं को हराना प्रदेश के मतदाताओं की जिम्मेदारी है।

कंगना को हिमाचल के मुद्दों का ज्ञान नहीं :  मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत को जनता के मुद्दों का कोई ज्ञान नहीं है। बीजेपी एक स्क्रिप्ट कंगना को दे रही है और वह अपने डायलॉग बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर हैं और चार जून को यह फिल्म बुरी तरह से पिट जाएगी। उन्होंने कहा कि चार जून को फिल्म फ्लॉप होने के बाद कंगना वापस मुंबई चली जाएंगी।

राज्य सरकार ने जारी किया पैकेज :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा में कंगना रनौत ने प्रभावित परिवारों की कोई मदद नहीं की, जबकि फिल्म अभिनेता आमिर खान ने चुपचाप 25 लाख रूपये आपदा प्रभावितों के लिए दिए। उन्होंने कहा कि पिछली बरसात के दौरान हिमाचल प्रदेश में आई इतिहास की सबसे बड़ी आपदा के दौरान वे और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य प्रभावित क्षेत्रों में जाकर आपदा प्रभावितों परिवारों के साथ खड़े रहे और उनकी मदद की. राज्य सरकार ने बिना केंद्रीय मदद के अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित परिवारों को 4 हजार 500 करोड़ रूपये का पैकेज दिया।

CM सुक्खू पर राकेश जम्वाल का पलटवार :  वहीं, हिमाचल बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के बयान पर पलटवार किया। राकेश जम्वाल ने कहा कि अब तक तो भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ इस फिल्म का ट्रेलर ही दिखाया है। 4 जून को पूरी फिल्म रिलीज होगी, तो कांग्रेस को पता चलेगा कि कंगना रनौत भारी मतों के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र का चुनाव जीत चुकी हैं। राकेश जम्वाल ने कहा कि 4 जून को भारतीय जनता पार्टी दो सरकार बनाएगी।।बीजेपी के एक सरकार केंद्र में और दूसरी सरकार हिमाचल प्रदेश में बनेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिमरन ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनीज के एमडी राकेश सिमरन ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

चंडीगढ़ , 11 नवंबर : सिमरन ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनीज के एमडी राकेश सिमरन ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में डबल मर्डर : चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज

नई दिल्ली : दिवाली की रात दिल्ली में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की सेलिब्रेशन के दौरान दो हथियारबंद...
article-image
पंजाब , समाचार

जेल में छलके जाम …किया चीयर्स, लुधियाना जेल में कैदी की बर्थडे पार्टी : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप : डीआईजी पटियाला रेंज को सौपीं जांच : वीडियो में दिखने वाले 10 हवालातियों पर केस दर्ज

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में सेंट्रल जेल से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बैरक में एक हवालाती का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं जेल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को सताने लगा खरीद-फरोख्त का डर : बीजेपी के संपर्क से बचने को सदस्य राज्य से बाहर गुप्त स्थान पर किए शिफ्ट

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने से पहले ही कांग्रेस को अपने जीतने वाले नेताओं की खरीद-फ़रोख़्त (हॉर्स ट्रेडिंग) का डर सताने लगा है। इसलिए पार्टी ने अभी से खरीद-फ़रोख़्त रोकने की रणनीति बना...
Translate »
error: Content is protected !!