शहजादे ने पत्नी के साथ भी कोई नहीं किया अच्छा व्यवहार : शहजादे को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता- कंगना

by

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव है। मंडी संसदीय क्षेत्र में बीजेपी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच चुनावी रण दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होता हुआ नजर आ रहा है। इस चुनाव में जमकर वार-पलटवार भी हो रहे हैं. मंडी में अब सियासी वार-पलटवार व्यक्तिगत टिप्पणी तक पहुंच गए हैं।

करसोग में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि वह कांग्रेस के काले कर्मों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, क्योंकि कांग्रेस चुनाव हार रही है. प्रतिभा सिंह के कंगना को हसीन परी कहने के बाद कंगना रनौत ने भी पलटवार किया है।

शहजादे को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता-  कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें एक बात से बहुत ज्यादा दु:ख पहुंचा है। विक्रमादित्य सिंह को एक बार फिर शहजादा कहकर संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भी कोई अच्छा व्यवहार नहीं किया। शायद उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता। उनकी पत्नी कहती हैं कि उन्हें हर तरीके से प्रताड़ित किया गया। कंगना रनौत ने कहा कि वह प्रतिभा सिंह को अपनी मां की तरह मानती हैं. उन्होंने भी जनसभा में कहा कि जो भीड़ कंगना को देखने के लिए उमड़ती है, वह वोट नहीं देगी।भीड़ मात्र यह देखने आता है कि वह चीज क्या है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग आवश्यक : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया जा रहा है इस कड़ी में न केवल नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में 2197 खिलाड़ी लेंगे भागः वीरेंद्र कंवर

ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर आयोजित हुई बैठक ऊना : 1 अगस्तः जिला ऊना में अगस्त माह के अंत तक आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय ओलंपिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

एएम नाथ। शिमला : हमीरपुर जिले के भोरंज तहसील से सम्बन्ध रखने वाले समर्थ अत्री, जिनका चयन देहरादून में 17 से 20 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवानों को मिलेगा ₹1 करोड़ का एक्सीडेंट बीमा….बेटियों की शादी के लिए 10 लाख का स्पेशल कवर

नई दिल्ली :   देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा और उनके परिवारों की वित्तीय स्थिरता हमेशा से प्राथमिकता रही है. बदलते दौर में सेना के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं और...
Translate »
error: Content is protected !!