चुनावों के दौरान जिले में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए किया जाए स्पेशल टीमों का गठन: संदीप सिंह

by

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को जिले में शराब की तस्करी रोकने संबंधी दिए निर्देश
होशियारपुर, 16 दिसंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव 20202 के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ अभियान और तेज किया जाए और यह कारोबार करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा न जाए। वे आज विधान सभा चुनाव-2022 संबंधी शराब की तस्करी को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के दौरान अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में चुनाव पारदर्शी व शांतिपूर्वक करवाने के लिए शराब का अवैध प्रयोग करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने सहायक कमिश्नर आबकारी को निर्देश दिए कि वे अपनी टीमों के साथ इंटर स्टेट नाके लगाकर चैकिंग बढ़ाए और हिमाचल सीमा के साथ लगते ठेकों पर भी खास निगरानी रखें ताकि दूसरे राज्यों से भी शराब की तस्करी न हो सके।
संदीप सिंह ने कहा कि स्पैशल टास्क फोर्स बनाकर पूरे जिले में युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा जिले के सभी 7 विधान सभा क्षेत्रों में आबकारी विभाग की ओर से भी शराब की मूवमेंट को चैक करने के लिए स्पैशल टीमें गठित की जाए, जो कि 24 घंटे तैयार रहे। उन्होंने कहा कि बल्क में सेल रोकने के लिए शराब के ठेकों पर निगरानी भी रखी जा रही है।
इस मौके पर सहायक कमिश्नर आबकारी अवतार सिंह कंग, तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार के अलावा आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया जांच निशुल्क : डॉ. रघबीर

विश्व मलेरिया दिवस पर पोस्सी में जागरूकता गोष्ठी गढ़शंकर : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में बलॉक स्तरीय मलेरिया जागरूकता गोष्ठी एवं...
article-image
पंजाब

जेल में कैदियों ने किया बवाल : कैदियों ने की तोड़फोड़ – पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे , SHO समेत 5 पुलिसकर्मी और कुछ कैदी घायल

 गुरदासपुर  :  केंद्रीय जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, कैदियों और जेल के कर्मचारियों के बीच झड़प इतनी बढ़ गई की वहां पथराव और तोड़फोड़ होने लगी। जब बात हाथ से निकलती...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

काग्रेसी नेता का अव तंबू हरोली में नहीं बचेगा : 50 हजार करोड़ से लग रहे ड्रग पार्क में सीधे असीधे तौर पर मिलेगा 40 हजार को रोजगार : जय राम ठाकुर

हरोली : हरोली विधानसभा हलके से प्रो. राम कुमार ने आज हजारो की संख्यां में लोगो को इकत्र कर अपने जनाधार का अहसास दूसरी पार्टियों का करवाते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!