चुनावों में जनता को जो 10 गारंटियां दी , उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरुआत कर दी : आशीष बुटेल

by

सीपीएस ने बदेहड़ में सुनीं समस्याएं
पालमपुर, 10 जून :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने शनिवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदेहड़ में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया तथा शेष समस्याओं को शीघ्र हल के लिए संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
आशीष बुटेल ने बदेहड़ के लोगों का विधान सभा चुनाव में उनके पक्ष में भारी जनसमर्थन के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं और इलाके की जरूरतों के अनुरूप विकास को आगे बढ़ाया जायेगा।
उन्होंने कहा वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता को जो 10 गारंटियां दी है उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरुआत कर दी है तथा पांच वर्ष के भीतर सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की जो बात कही थी उसे पहली अप्रैल से पूरी तरह लागू कर दिया है। जिससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन पाने का अधिकार प्राप्त हुआ है।
सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के लिए सुखाश्रय योजना आरम्भ की है। वर्तमान सरकार के इस फैसले से हिमाचल प्रदेश में जहां हजारों बेसहारा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार वहन करेगी, वहीं 27 वर्ष तक इनका पूरा खर्च भी उठाया जाएगा।
सीपीएस ने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत जडूही बाबडी से गोरटा राजपुर तक सड़क की डीपीआर बना दी गई है और इस सड़क का कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा बदेहड़ में बहुत जल्द पशु औषधालय का भवन बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा हिमाचल पथ परिवहन निगम की जो बस पालमपुर से शिवनगर के लिए चलती है वह बस आज से वाया बदेहड़ होकर जाया करेगी। सीपीएस ने स्थानीय ग्राम पंचायत में 35 सोलर लाइटें लगाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने 70 हज़ार बावड़ी के निर्माण, एंबुलेंस रोड के लिए 1 लाख 30 हज़ार रुपए हरिजन बस्ती से गुर्जर बस्ती व 7 महिला मंडलों को 10-10 हज़ार रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, प्रधान बदेहड़ बलवंत सिंह, उप प्रधान अनवर शर्मा, बीडीसी सदस्य रिम्पी देवी, राजेश रॉकी, ओम प्रकाश शर्मा, धर्म चंद, कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सुनील चंदेल, सचिव ब्लॉक कांग्रेस अमर सिंह, पूर्व प्रधान राजपुर पंचायत किरण धीमान, उपनिदेशक पशु पालन विभाग अनीश, एसडीओ जल शक्ति पंकज व्यास, विभिन्न महिला मंडलों के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करुणामूलक आधार पर नियुक्त जेओए (आईटी) अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, तैनाती के दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला :  करुणामूलक रोजगार नीति के तहत निदेशालय भर्ती, हिमाचल प्रदेश में नियुक्त जेओए (आईटी) अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में शिष्टाचार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने राथल मेले मे की शिरकत : कहा… अगले साल से जिला स्तर पर मनाया जायेगा राथल मेला

एएम नाथ। शिमला जुब्बल । 09 अगस्त – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राथल मेले मे शिरकत की। गौरतलब है कि यह मेला सदियों से मनाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनाली में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही….कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मनाली में हाल ही में हुई बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई है ब्यास नदी के उफान पर आने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

55,72,740 मतदाता हिमाचल में 4 सांसद चुनने के लिए दबाएंगे 1 जून को बटन : विश्व के सबसे उंचे मतदान केंद्र टशीगंग पर भी होगा मतदान

हिमाचल में एक जून को होगा लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 7,990 मतदान केंद्र बनाए, 1950 पर करें चुनाव सम्बंधी शिकायत : मनीष गर्ग कहा, चंबा के एहल्मी और भटियात के चक्की...
Translate »
error: Content is protected !!