चुनाव आयोग ने टीवी चैनलों को जमकर लताड़ा – गिनती 8.30 बजे से तो 8.05 बजे लीड कैसे बताते हैं

by
नई दिल्ली :  महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए इलेक्शन कमिशन ने मीडिया पर तीखी टिप्पणी की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एग्जिट पोल्स और मतगणना के दिन मीडिया में सुबह से ही दिखाए जाने वाले रुझानों पर सवाल उठाया।

                                     उन्होंने कहा कि यह सब ठीक नहीं है और इसे लेकर कुछ करने की जरूरत है। इलेक्शन कमिश्नर ने नतीजों वाले दिन सुबह 8 बजे से ही चुनावी रुझान दिखाए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘जब काउंटिंग का समय शुरू होता है तो 8.05 बजे और 8.10 बजे से रिजल्ट आना शुरू हो जाता है जो नॉनसेंस है। मेरी पहली काउंटिंग 8.30 बजे शुरू होती है. हमारे पास प्रमाण है इस बार कि 8.05 बजे, 8.10 बजे, 8.15 बजे आने लगा कि इतने की लीड, इतने की लीड, इतने की लीड. ऐसा तो नहीं है, हम सिर्फ पूछ रहे हैं, एग्जिट पोल को सही ठहराने के लिए वो शुरू में ट्रेंड्स आ गए। कि हमने तो ऐसा कहा था, वैसा ही ट्रेंड हो रहा है। बाद में जो होगा, वो होगा।’चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘पहला रिजल्ट, एक राउंड का, 8.30 बजे जब गिनती शुरू हो रही है, 9 बजने में 10 मिनट, 9 बजने में 5 मिनट से पहले आ ही नहीं सकता। 30 मिनट भी लगेंगे एक राउंड में तो आ ही नहीं सकता। हम उसको 9.30 बजे वेबसाइट पर डालते हैं। फिर 11.30 बजे डालते हैं। फिर 1.30 बजे डालते हैं।’ हो सकता है कि आपके संवाददाता वहां मौजूद होंगे तो पहले बता दिया। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाना पड़ता है। एजेंट के साइन लेने पड़ते हैं। लेकिन 9 बजे से पहले कैसे आता है। 8.45 बजे तक जो लीड दिखा दिया जाता है उससे अपेक्षा पैदा हो जाती है और जब असली रिजल्ट आता है तो मिसमैच हो जाता है। इससे कभी गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा एग्जिट पोल्स पर चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार भी हमने देखा और कई बार ऐसा हुआ है कि एग्जिट पोल्स कुछ बताते हैं और नतीजा उससे अलग होता है। इसलिए यह सोचने की बात है कि आखिर एग्जिट पोल्स को करने का तरीका क्या होता है और उनका सैंपल साइज क्या होता है। यह सभी चीजें सोचने की बात है। यही नहीं इस दौरान उन्होंने अकसर चुनाव नतीजों वाले दिन टीवी चैनलों और अन्य मीडिया की ओर से सुबह से ही दिखाए जाने वाले रुझानों पर भी सवाल उठाया। चुनाव आयुक्त ने मीडिया को सुनाया – हरियाणा का उदाहरण देकर  : उन्होंने कहा कि इस बार की ही बात करें तो हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में सुबह से ही रुझान आने लगे थे। यह कहा जाने लगा कि पहले राउंड का रुझान 8:30 तक ही आ गया है। यह पूरी तरह से गलत था। सच यह है कि हम खुद 9:30 बजे पहले राउंड की काउंटिंग के बारे में जानकारी देते हैं और इसे साइट पर अपलोड किया जाता है। ऐसे में कैसे यह बात एक घंटे पहले ही कही जा सकती है कि पहले राउंड में कौन आगे हैं और कौन पीछे।

     इलेक्शन कमिश्नर ने कहा कि मीडिया की तरफ से रुझान दिखाने में जल्दबाजी की जाती है। कई बार ऐसा करने में मनमानी होती है और इसी के चलते जब चुनाव आयोग के वास्तविक रुझान आते हैं तो अंतर दिखता है। मीडिया और आयोग के रुझानों में जब फर्क आता है तो पीछे रह जाने वाले दल सवाल उठाते हैं। वे चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगते हैं। इसके लिए कुछ करना होगा और ऐसे नहीं चल सकता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में स्वच्छता के लिए त्रिस्तरीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : मुकेश रेपसवाल

जिला प्रशासन चंबा-रैपीडयू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा हीलिंग हिमालयाज के बीच हस्ताक्षरित हुआ समझौता ज्ञापन एएम नाथ। चम्बा ;  मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाए रखने तथा कूड़ा कचरे...
article-image
पंजाब

सी.एम.दी. योगशाला का भरपूर लाभ उठा रहे हैं गढ़शंकर निवासी – लोगों को शारीरिक और मानसिक बीमारियों से मिल रही है राहत

गढ़शंकर , 6 जून : जिला होशियारपुर के गढ़शंकर ब्लॉक में सी.एम.दी. योगशाला के अंतर्गत 3 योग प्रशिक्षक प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे से शाम 7:30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर योग कक्षाएं आयोजित कर रहे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

न्यू चंडीगढ़ की तरह बनेगा न्यू चंगर : केवल सिंह पठानिया

बोले उपमुख्य सचेतक, प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार स्नातक महाविद्यालय लंज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे उपमुख्य सचेतक एएम नाथ। (लंज) शाहपुर ।  प्रदेश सरकार ने प्रदेश के...
Translate »
error: Content is protected !!