चुनाव रोकने के लिए सरकार ने आपदा का बहाना बनाया, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी लड़ाई: जयराम ठाकुर

by

नए सीएम कार्यालय पर जयराम का निशाना, बोले- आर्थिक संकट के बीच 50 करोड़ का खर्च क्यों

राहुल गांधी की राजनीति पर जयराम ठाकुर का हमला, गांधी परिवार को लेकर भी साधा निशाना

एएम नाथ। कांगड़ा/जयसिंहपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंचायत चुनावों से बचने के लिए आपदा का बहाना बनाकर चुनाव रोकने का प्रयास किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय और बाद में सर्वोच्च न्यायालय तक गई तथा लोकतंत्र की मूल इकाई के चुनाव करवाने के लिए लड़ाई लड़ी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड जैसी भयावह परिस्थितियों में भी उनकी सरकार ने चुनाव करवाए थे, क्योंकि पंचायतों को पंचायत सचिव, जेई और ड्राफ्टमैन के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने दावा किया कि अदालतों के हस्तक्षेप के बाद चुनाव करवाने पड़े और अब चुनाव परिणाम सामने हैं। उन्होंने सरकार पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से कानून और नियमों के अनुसार काम करने की अपील की।
नए मुख्यमंत्री कार्यालय के उद्घाटन को लेकर भी जयराम ठाकुर ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने इसी कार्यालय से काम किया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। उनके अनुसार, एक ओर सरकार आर्थिक संकट की बात करती है, वहीं दूसरी ओर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से नया कार्यालय बनाया जा रहा है। उन्होंने उद्घाटन के दौरान बिजली गुल होने की घटना पर भी कटाक्ष किया।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर की गई कथित टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस में गांधी परिवार के भविष्य को लेकर भी टिप्पणी की।
जयराम ठाकुर ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे लोकतंत्र की मूल इकाई को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विपिन परमार, सुनील शर्मा, पूर्व विधायक रवींद्र धीमान सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार से मांगी 10 हजार करोड़ की मदद : चुनाव कराने के लिए भी नहीं बचा आतिशी सरकार के पास पैसा

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से कुछ महीने पहले राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने खर्च को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय लघु बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जब तक सबका टीकाकरण नहीं, तब तक मानें कोविड दिशा-निर्देशः एसडीएम

ऊना  – कोविड-19 जागरुकता को लेकर आज एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने कहा कि कोविड-19 के नए स्ट्रेन के खतरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका आश्रम में डेढ़ साल की बच्ची की मौत

एएम नाथ। शिमला  : राजधानी के टूटीकंडी स्थित बालिका आश्रम के शिशु गृह में एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची का एक साल से अस्पताल में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला विवाद का सज्जन अंत …जादू की झप्पी…एक सॉरी… फिर गले लगकर मिटाई कड़वाहट

डॉ. राघव व अर्जुन ने पेश की पश्चाताप और सम्मान की मिसाल प्रदेश सचिवालय में लिखी गई भाईचारे की नई इबारत एएम नाथ। शिमला :  कभी-कभी एक ‘सॉरी’ और एक ‘गले मिलने की गर्मजोशी...
Translate »
error: Content is protected !!