चुराह को 60.67 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM सुक्खू ने किए 9 कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास

by

भंजराड़ू में 6 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, 3 नई सड़कों की रखी आधारशिला; पेयजल व्यवस्था और ग्रामीण सड़क संपर्क को मिलेगी मजबूती

एएम नाथ।  चंबा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू में 60.67 करोड़ रुपये की लागत वाली 9 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 6 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 3 सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिलाएं रखीं। इन परियोजनाओं में सड़क उन्नयन, नए संपर्क मार्गों के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्य शामिल हैं।May be an image of one or more people, crowd and text

25.51 करोड़ से कियाणी-कोटी सड़क का उन्नयन

मुख्यमंत्री ने 2.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय भवन तीसा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 25.51 करोड़ रुपये की लागत से कियाणी-राजनगर-चकलू-कोटी सड़क के उन्नयन कार्य को भी जनता को समर्पित किया। सड़क के बेहतर होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और दूरदराज के गांवों का संपर्क मजबूत होगा।May be an image of text

पांच पेयजल परियोजनाओं का किया लोकार्पण

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें 2.35 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत सत्यास के लिए राणिकोट नाला से पेयजल आपूर्ति योजना शामिल है।

उन्होंने 1.68 करोड़ रुपये से ग्राम पंचायत करेर और चरौड़ी की विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं संवर्धन कार्यों का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा 4.58 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत भंजराड़ू और खुशनगरी के अंतर्गत फुलतवास, सतलोग-प्रथम व द्वितीय तथा खुशनगरी पेयजल योजना के लिए अतिरिक्त जल स्रोत उपलब्ध करवाने के कार्य को जनता को समर्पित किया।

ग्राम पंचायत घुलेई की विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधार एवं संवर्धन पर 2.85 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन कार्यों से संबंधित गांवों में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।May be an image of one or more people and crowd

तीन गांवों के लिए बनेंगी नई संपर्क सड़कें

मुख्यमंत्री ने सड़क संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से तीन नई परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। इनमें 8.27 करोड़ रुपये की लागत से गांव कैहला के लिए संपर्क सड़क, 5.64 करोड़ रुपये से गांव टिकरी के लिए संपर्क सड़क और 6.94 करोड़ रुपये की लागत से डकाला से कुंडा तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है।

इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ स्थानीय संपर्क व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इन विकासात्मक परियोजनाओं से चुराह क्षेत्र में आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। सड़कों के बेहतर संपर्क से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और क्षेत्र का सड़क नेटवर्क मजबूत बनेगा।

उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं के माध्यम से संबंधित गांवों के लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर में 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में CM ने की बड़ी घोषणाएं : मार्च में शुरू होंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर, धर्मपुर व संधोल बनेगी नगर पंचायतें, धर्मपुर के 200 महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की

एएम नाथ। मंडी (धर्मपुर) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के धर्मपुर में आयोजित 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शोक संतप्त परिवारों से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

कुल्लू और मनाली में पहुंचकर जताई गहरी संवेदना दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना एएम नाथ। कुल्लू.:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हाल ही में कुल्लू और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमने 5 लाख का फ्री इलाज दिया, इंजेक्शन के अभाव में किसी की जान नहीं गई : जयराम ठाकुर

2 साल में 30 हजार करोड़ का लोन लेने वाले दे रहे हैं वित्तीय कुप्रबंधन पर ज्ञान एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर अवश्य करवाएं लिंक : आधार पंजीकरण और अपडेशन की परिपूर्णता के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम – उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा, 28 जून : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त अपूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!