चुराह बस हादसे में 8वीं मौत, टांडा मेडिकल कॉलेज में धर्मो देवी ने तोड़ा दम

by

बैरागढ़-चलूंज मोड़ हादसा

एएम नाथ। चंबा :  चुराह क्षेत्र के बैरागढ़-चलूंज मोड़ पर हुए दर्दनाक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय धर्मो देवी पत्नी जस्सा, निवासी गांव घुलेई, डाकघर घुलेई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। धर्मो देवी का डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद धर्मो देवी को गंभीर हालत में उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
धर्मो देवी के निधन की खबर मिलते ही चुराह क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद से ही क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। इस दुर्घटना में अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई घायल अभी भी विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
धर्मो देवी की मौत से उनके परिवार और गांव में गहरा दुख है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
बैरागढ़-चलूंज मोड़ पर हुआ यह बस हादसा पूरे चुराह क्षेत्र को झकझोर कर रख देने वाला रहा है। दुर्घटना के बाद से क्षेत्र में लगातार शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जता रहे हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में बिजेंद्र सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : दीपक की धुआंधार बल्लेबाजी से हर कोई कायल, 75 गेंद में 146 रन की नाबाद पारी खेली

जालपा इलैवन ने दीपक की नाबाद पारी से कोलका इलैवन को हराया चम्बा : आईसीसी वर्ल्ड कप मे आस्ट्रेलिया से हार के बाद भी भारतीयों मे क्रिकेट का रोमांच खत्म नही हुआ है। जहाँ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन का एक साल: धर्मशाला पहुंचेंगे 30 हजार लोग: पठानिया

धर्मशाला, 06 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का एक साल राज्य स्तरीय कार्यक्रम का धर्मशाला में भव्य आयोजन किया जाएगा इसमें राज्य भर से तीस हजार के करीब लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसिक तनाव को कम करने के साथ सकारात्मक वातावरण  के लिए खेलें महत्वपूर्ण : मण्डलायुक्त विनोद कुमार

राइफल-पिस्टल शूटिंग को भी अंतर ज़िला प्रतियोगिता का बनाया जाए हिस्सा मण्डलायुक्त ने राज्य स्तरीय अंतर ज़िला खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा :   मण्डलायुक्त विनोद कुमार ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक कीअध्यक्षता एएम नाथ । भटियात(चंबा) : मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के...
Translate »
error: Content is protected !!