चुराह में 100 फीट गहरी खाई में गिरी ऑल्टो : महिला की मौत, चालक गंभीर

by

चांजू के टेपा मोड़ पर हादसा, ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य; घायल को प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के चांजू में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देहरा पंचायत के टेपा मोड़ के पास हुआ, जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, कार नंबर एचपी 01डी-7491 में दो लोग सवार थे। वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

महिला की मौके पर मौत, चालक गंभीर

हादसे में बढ़डोल, डाकघर चांजू निवासी पुष्पा पत्नी लोभी को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार नरेण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतका के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि टेपा मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सटीक कारणों सहित अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में उद्यमियों ने जानी RAMP कार्यक्रम एवं MSME योजनाएं

एएम नाथ। चम्बा :  उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) चंबा के माध्यम से “RAMP कार्यक्रम” (भारत सरकार एवं विश्व बैंक की संयुक्त पहल), “सूक्ष्म एवं लघु उद्यम–क्लस्टर विकास कार्यक्रम” (MSE-CDP)...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां द्वारा राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अगुवाई में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति-भाव से ओतप्रोत होकर शामिल

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बाल जी महाराज आश्रम से श्री वृंदावन के लिए एचआरटीसी बस सेवा की घोषणा रोहित जसवाल। ऊना, 5 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को ऊना के कोटला कलां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जाह्नवी शर्मा से अपने आवास पर मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, जताई संवेदना

सरकार अब साजिशें करके परिजनों को और दुःख दे रही है : जयराम ठाकुर इलाज के अभाव में मृत्यु के बाद सरकार कह रही है परिजन ही नहीं लेने आए इंजेक्शन एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन तत्पर : युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव महत्वपूर्ण- DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चंबा, 1 अक्तूबर :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!