चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी : हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरोली गांव सिंगा से 12 अगस्त को स्वराज ट्रैक्टर ट्राली किया था चोरी

by

गढ़शंकर, 18 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जैपाल थाना गढ़शंकर ने बताया कि गढ़शंकर पुलिस को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब एएसआई महिंदर पाल थाना गढ़शंकर में 8 सितंबर को दर्ज मुकदमा नंबर 156 धारा 324/148/149 आईपीसी व 326 बढ़ोतरी जुर्म में आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र पियारा व हरभूषन बिली पुत्र महावीर निवासी चक्क रोंता थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी अजय निवासी चक्क रोंता की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन्होंने मिलकर हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरोली गांव सिंगा से 12 अगस्त को स्वराज ट्रैक्टर ट्राली चोरी किया था जिस के चलते हरोली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद उक्त ट्रैक्टर ट्राली अमरजीत की हवेली में बरामद किया गया। इंस्पेक्टर जैपाल ने बताया कि इस बाबत आरोपियों के विरुद्ध दर्ज केस में 411 धारा जोड़ी गई है और आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

ओयो रूम में लड़कियां आरती करने नहीं जाती : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने की विवादित टिप्पणी

रोहतक : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। कैथल में आरकेएसडी कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

चुराह का युवक 726 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा की सीमा पर पुलिस की मुस्तैदी ने एक बार फिर नशा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। ताजा मामला कटोरी बंगला का है, जहां जिला पुलिस...
article-image
पंजाब

जाखड़ ने डीजीपी को लिखा पत्र : धार्मिक बेअदबी से जुड़ी वीडियो की फोरेंसिक जांच की मांग

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने डीजीपी को पत्र लिखकर एक वायरल हो रही वीडियो, जिसमें मुख्यमंत्री से मिलते-जुलते व्यक्ति को दिखाया जा रहा है, की फोरेंसिक जांच कराने की मांग...
article-image
पंजाब

टिब्बियां में सुनील चौहान ने गांव वासियों के सहयोग से पांच बैड को खोला कोविड केयर सैंटर कोरोना मरीजों के लिए अपनी चारों गाडिय़ों को वतौर अैबूलैंस के तौर पर उपयोग करने की घोषणा की

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गांव टिब्बियां में कोरोना से महिला की मौत होने के बाद समाज सेवी सुनील चौहान ने गांव वासियों के सहयोग से कोविड केयर सैंटर स्थापित कर दिया है। जिसे गांव बीनेवाल,...
Translate »
error: Content is protected !!