चोरी के आरोप में दुकानदार ने बैट से किया हमला : बायां हाथ दो जगह से टूटा, सिर में गंभीर जख्म; इलाज पर खर्च हुए ढाई लाख, पैसे खत्म होने पर अस्पताल से घर लौटा पीड़ित

by

गढ़शंकर । गांव हैबोवाल निवासी 35 वर्षीय सोढी सिंह पिछले करीब एक महीने से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। आरोप है कि करीब एक माह पहले एक दुकानदार ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर क्रिकेट बैट से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में सोढी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर पर कई चोटें आईं।
सोढी सिंह घरों में रंग-रोगन का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।  पीड़ित के परिजनों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले सोढी सिंह हैबोवाल अड्डे पर एक दुकान से सामान लेने गया था। इसी दौरान दुकानदार ने उस पर सामान चोरी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि दुकानदार ने क्रिकेट बैट उठाकर सोढी सिंह के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मारपीट में उसका बायां हाथ दो जगह से टूट गया। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और सिर के पिछले हिस्से में गहरा जख्म हो गया।

15 दिन चला इलाज, ढाई लाख का बिल बना

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण शुरुआत में उसका समुचित इलाज नहीं हो सका। उसकी भतीजी नेहा ने हिम्मत जुटाकर उसे कलवां मोड़, नूरपुर बेदी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां करीब 15 दिनों तक उसका उपचार चला, लेकिन इलाज का खर्च बढ़कर लगभग ढाई लाख रुपये हो गया।
परिवार के पास पैसे नहीं होने के कारण अस्पताल से उसे छुट्टी दिलाकर घर लाना पड़ा। परिजनों के अनुसार, पिछले करीब दो सप्ताह से सोढी सिंह घर पर खाट पर पड़ा हुआ है और बिना समुचित इलाज के उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सिर का जख्म बिगड़ा, मवाद पड़ने का दावा
भतीजी नेहा के अनुसार, बैट से सिर पर लगी चोट का जख्म अब गंभीर रूप ले चुका है और उसमें मवाद पड़ गई है। परिवार का कहना है कि सोढी सिंह को तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकीय उपचार की जरूरत है। समय पर इलाज नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जान को खतरा हो सकता है।

नेहा का आरोप है कि मारपीट करने वाला दुकानदार अब परिवार पर मामले को दबाने और राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित दुकानदार या पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है।
इलाज चाहिए, राजीनामा नहीं
पीड़ित परिवार ने सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि उनके पास सोढी सिंह के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उनकी मांग है कि मामले में राजीनामा कराने के बजाय पीड़ित का  तत्काल इलाज करवाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुझे निशाना बनाने के बजाय आरडीजी मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलें भाजपा नेता : मुख्यमंत्री सुक्खू

पी. चिदंबरम ने आरडीजी मुद्दे को उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली से शिमला लौटने के उपरान्त मीडिया से बातचीत करते हुए...
article-image
पंजाब

सरकारी योजनाओं का लोगों तक जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाए लाभः सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल

‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में सरकारी योजनाओं की हुई समीक्षा जिले में 279 मरीजों के 1371 डायलसिस सैशन करवाए गए निःशुल्क होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

जनता के 1 वोट की ताकत ने खत्म किया 500 साल का इंतजार : मोदी

एएम नाथ। मंडी : शुक्रवार सुबह भाजपा के सबसे प्रमुख प्रचारक नरेंद्र मोदी नाहन पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उनका स्वागत किया। हजारों लोग नाहन के चौगान में  पहुंचे हुए थे। प्रधानमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को सांसद विकास निधि केलंबित कार्यों से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें जल्द धरातल पर उतारने को कहा – सांसद प्रतिभा सिंह

मंडी, 21 फरवरी। सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी जिले की विभिन्न पंचायतों में सांसद विकास निधि के तहत स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!