चोरों का कोहराम…..एक ही रात में अज्ञात चोरों ने 7 मेडिकल स्टोरों व एक शूज स्टोर में की चोरी, 2 मेडिकल स्टोर के चोर शटर तोड़ने में रहे नाकाम

by

गढ़शंकर, 11 जून : गढ़शंकर शहर में  अज्ञात चोरों ने  गढ़शंकर शहर में 6 व एक अड्डा सतनोर सहित 7 मेडिकल स्टोरों को अपना निशाना बनाया है। चोरी की घटनाऐ कई दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों  में कैद हो गई। जिससे गढ़शंकर में पुलिस तंत्र की पोल दी है। हलाकिं चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दो चोरों ने सुबह करीब 3 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के अनुसार एक चोर दुकान में घुसकर चोरी करता है जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहता है। चोरी की इन घटनाओं के बाद दुकानदारों में दहशत फैल गई है। चोरों ने गढ़शंकर शहर में राजा मेडिकल स्टोर, सिंघ मेडिकल स्टोर, पुनीत मेडिकल स्टोर, लोंगियां मेडिकल स्टोर, विजय मेडिकल स्टोर, राज मेडिकल स्टोर और राहुल शूज स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। केमिस्ट एसोसिएशन गढ़शंकर के प्रधान राजवरिंदर सिंह उर्फ़ राजा ने बताया कि उनके आपने राजा मेडिकल स्टोर से 11000 रुपए और सिंघ मेडिकल स्टोर में से 1500 रुपए चोर चोरी कर ले गए। उन्हीनों बताया पुनीत मेडिकल स्टोर से करीव 2400, लोंगियां मेडिकोस में से 2500 , विजय मेडिकल स्टोर से करीव 6200 और राज मेडिकल स्टोर से करीव 13000 रुपए चुरा कर ले गए। इसके इलावा राहुल शूज स्टोर से करीव 4200 रुपए चुरा कर ले गए। इसके इलावा राणा मेडिकल स्टोर वअमित मेडिकल स्टोर के शटरों को तोड़ने में चोर नाकाम रहे।  उन्हीनों बताया चोरों ने सुवह 3 वजे चोरों के चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और सामने आया है कि चोरों ने दुकानों के गल्ले में रखी नकदी चोरी की है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा दिए गए बयानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर इस सबंधी जानकारी लेने पर डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह  को उनके मोबाइल पर काल की लेकिन उन्हीनों कॉल अटेंड नहीं की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोट फतूह़ी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया दशहरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला हुशियारपुर के गांव कोट फतूह़ी में स्थानीय नगरवासियों, प्रवासी भारतीयों और आसपास की संगतों के सहयोग से रामलीला प्रबंधक समिति की ओर से दशहरा पर्व महान श्रद्धा और उत्साह के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैफिक जाम, धरना प्रदर्शन : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा और सड़क के धीमी गति निर्माण के कारण लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने किया

गढ़शंकर : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा के कारण और सड़क के निर्माण धीमी गति के कारण लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने...
article-image
पंजाब

जंगल में पूर्ण पाबंदी : सरकारी जंगल महिताबपुर में गैर कानूनी ढंग से घुसने पर लगाई गई पूर्ण पाबंदी

होशियारपुर :21 सितंबर: जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर ने फौजदारी संहिता 1973(1974 एक एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए सरकारी जंगल महिताबपुर में गैर कानूनी ढंग से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेंगे सिर्फ एक रुपया सैलरी : तहसीलदार ने ले लिया फैसला : फैसला लिया राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए

एएम नाथ। शिमला :  सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद हीरा लाल घेज्टा को दोबारा राजस्व विभाग (रिकवरी) तहसीलदार पद पर छह महीने की पुनर्नियुक्ति दी है। इसके साथ अब एचएल घेज्टा राज्य की आर्थिक...
Translate »
error: Content is protected !!