चौथी बार ’जिला मेंबर डिसेबिलिटी’ बनने पर स्टेट अवार्डी जरनैल सिंह धीर को किया सम्मानित

by

होशियारपुर/ दलजीत अज्नोहा : रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल के प्रेस सचिव नरेश कुमार साबा ने एक प्रेस बयान के माध्यम से बताया कि क्लब द्वारा ’होटल फाइन डाइनिंग’ होशियारपुर में एक विशेष समारोह का आयोजन क्लब के प्रधान राजन कुमार सैनी और सचिव हर्षविंदर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस समारोह में क्लब की ओर से स्टेट अवार्डी जरनैल सिंह धीर को, डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर द्वारा चौथी बार ’जिला मेंबर डिसेबिलिटी’ बनने पर, दोशाला भेंट करके और फूलों के हार पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के प्रधान राजन कुमार सैनी और सचिव डॉ. हर्षविंदर सिंह द्वारा क्लब के सभी सदस्यों को तोहफे भेंट करके सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व असिस्टेंट गवर्नर, भूपिंदर कुमार ने दिव्यांग व्यक्तियों और सीनियर सिटीजन्स की आवाज को बुलंद करने के लिए जरनैल सिंह धीर और उनकी पूरी टीम, जिसमें नरेश कुमार हांडा पूर्व डी.एल.एल.सी. सदस्य होशियारपुर, ’दी नेशनल ट्रस्ट’ (भारत सरकार उपक्रम), जिला प्रधान मनजीत सिंह लक्की, कमलजीत सिंह (ग्रेड-2 अधिकारी), पूर्व प्रिंसिपल जमनादास, एडवोकेट गुरबख्श सिंह मुलतानी, कुलवंत सिंह ढक्कोवाल शामिल हैं, की प्रशंसा की।
इस मौके पर नरेश कुमार हांडा ने कहा कि जरनैल सिंह धीर ने अपने जीवन के 50 साल दिव्यांग व्यक्तियों की सेवा में लगा दिए हैं और अब 12 वर्षों से सीनियर सिटीजन के अधिकारों को लागू करवाने के लिए अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर रोटरी क्लब और सीनियर सिटीजन कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह स्टेट अवार्डी ने कहा कि जरनैल सिंह धीर ने दिव्यांग व्यक्तियों और सीनियर सिटीजन व्यक्तियों की समस्याओं को हल करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को, जिनकी संख्या लगभग 5000 से अधिक है, सम्मान दिलाकर आम लोगों में जागृति पैदा की है। यह बहुत बड़ा कार्य है, यह हर कोई नहीं कर सकता।
इस मौके पर क्लब के सदस्य विजय कुमार चौधरी, अमनदीप सिंह, विश्व बंधु, विजय कुमार पुरानी बस्सी, नरेश कुमार साबा, नरेश कुमार हांडा, भूपिंदर कुमार, हर्षविंदर सिंह, कुलदीप सिंह पत्ती, जरनैल सिंह धीर के अलावा अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चालक द्वारा टेंपू पलटा देने से दो मजदूरों की मौत, मजदूरों का आरोप चालक ने साथियों संग मिलकर मारपीट की ओर अढ़ाई लाख रुपये व महिलाओं से गहने छीन लिए

माहिलपुर – टेंपू किराए पर कर माहिलपुर से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूरों से टेंपू चालक व उसके साथियों ने मारपीट कर व उनसे अढाई लाख रुपये लूट और महिलाओं द्वारा पहने गहने तक...
article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की सुचारु खरीद के लिए आढ़तियों का सहयोग जरुरी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ की बैठक मंडियों की कैंप लगाकर आढ़तियों, उनके परिवार, स्टाफ व  लेबर की शुरु की जाएगी...
article-image
पंजाब

दो काबू, 15 बुलेट बरामद : यू-ट्यूब से बुलेट का लाक तोड़ना सीख करने लगे चोरी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 22 लाख रुपए के चोरी किए 15 बुलेट बरामद किए हैं। आरोपी चंडीगढ़, मोहाली एवं...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सोनाली मर्डर केस : सीबीआई ने गोवा कोर्ट में पेश की 500 पेज की चार्जशीट

हिसार। हरियाणा की बीजेपी नेता व टिकटाक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या से जुड़े केस में सीबीआई ने मंगलवार को गोवा कोर्ट में 500 पेजों की चार्जशीट पेश की है। इस चार्जशीट में सोनाली...
Translate »
error: Content is protected !!